{"_id":"66ecacc853c2b0c3a9027fd4","slug":"army-public-school-and-kv-itbp-team-became-the-winner-dehradun-news-c-5-1-drn1031-505585-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आर्मी पब्लिक स्कूल और केवि आईटीबीपी की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आर्मी पब्लिक स्कूल और केवि आईटीबीपी की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के तहत आयोजित इंटर स्कूल बालक एवं बालिकाओं की जिला स्तरीय बास्केटबाल और वॉलीबाल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पहले बास्केटबाल में बालिका वर्ग का फाइनल मैच खेला गया।
परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में हुए खिताबी मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने केवि आईटीबीपी की टीम को 33-04 के स्कोर से हराया। जबकि, बालक वर्ग में केवि आईटीबीपी ने आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम को 40-15 से हराया। वहीं, वॉलीबाल में महिला ओपन वर्ग के फाइनल मैच में परेड ग्राउंड की टीम ने चौहान स्पोर्ट्स एकेडमी को 25-19, 19-25 व 15-06 के स्कोर से हराया। वहीं, पुरुष वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने जॉली क्लब को 26-24 एवं 28-26 के स्कोर से शिकस्त दी।
विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण विभाग के उप निदेशक जयराज सिंह, जिला बास्केटबॉल संघ की सचिव शैलजा असवाल भृगुवंशी ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिन्जोला, प्रदीप सिंह, माधुरी, अंजली चौधरी आदि मौजूद रहे।