फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army Naib Subedar Sudhir Kumar lodged a complaint at the Sahaspur police station,

Dehradun News: नायब सूबेदार की भूमि पर फर्जी दस्तावेजों से हुआ कब्जा

Fri, 03 Jul 2026 10:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 03 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Army Naib Subedar Sudhir Kumar lodged a complaint at the Sahaspur police station,
सेना के नायब सूबेदार सुधीर कुमार ने शेरपुर स्थित अपनी भूमि पर कब्जा होने का आरोप लगाकर कोतवाली सहसपुर में शिकायत दी। उन्होंने बडोवाला निवासी मोहन सिंह रावत, अरुण रतूड़ी, नया गांव पैलियो निवासी सुरेश उनियाल, गणेशपुर देहरादून निवासी दिलबर सिंह कंडारी और जगमोहन सिंह रौथाण समेत अन्य पर फर्जी दस्तावेजों से धोखाधड़ी कर तारबाड़ तोड़ने और जमीन कब्जाने करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विकासनगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2012 में शेरपुर स्थित जमीन उनके और उनके बड़े भाई के परिवार के नाम पंजीकृ़त हुई थी। बाद में दाखिल-खारिज भी उनके नाम पर हो गया था और जमीन पर तारबाड़ करा दी गई थी। जब वह मकान निर्माण के लिए छुट्टी लेकर देहरादून पहुंचे तो जमीन पर लगी तारबाड़ टूटी मिली और वहां मौजूद चौकीदारों ने जमीन को जगमोहन सिंह रौथान की बताकर उनसे बात करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत नकली दस्तावेजों के सहारे जमीन पर कब्जा कर किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed