{"_id":"d82c7676ffad2d6cbea1743be119685e","slug":"army-man-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में सेना का हवलदार गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में सेना का हवलदार गुम
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की निवासी और जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना का एक हवलदार संदिग्ध हालत में लापता हो गया। वह चार नवंबर को स्यालदह एक्सप्रेस से जम्मू जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही गायब हो गया।
विज्ञापन
काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही सैन्य अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया है।
जम्मू में है तैनात
रूड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के न्यूभारत कॉलोनी अशोक नगर ढंढेरा निवासी राजन थापा (42) सेना की 55 इंजीनियर यूनिट निहारी जम्मू-कश्मीर में हवलदार के पद पर तैनात है। हाल ही में वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक चार नवंबर की शाम को राजन थापा स्यालदह एक्सप्रेस से वापस ड्यूटी पर लौट रहा था। हवलदार राजन थापा को अगले दिन यानि पांच नवंबर को वहां पहुंचना था, लेकिन बीच रास्ते में ही वह कहीं गायब हो गया।
विज्ञापन
पत्नी ने फोन किया तो बंद मिला
सैन्यकर्मी की पत्नी रेणुका ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन बंद मिला, जिसके बाद यूनिट में पूछा गया तो पता चला कि वह वापस नहीं लौटा है।
इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।