फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army chief bipin rawat in mussoorie

मसूरी पहुंचे आर्मी चीफ बिपिन रावत, IAS अकेडमी में ट्रेनी अफसरों को करेंगे संबोधित

Fri, 27 Apr 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी  Updated Fri, 27 Apr 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
army chief bipin rawat in mussoorie
army chief bipin rawat in mussoorie - फोटो : amar ujala

भारत के आर्मी चीफ बिपिन रावत शुक्रवार को मसूरी पहुंच गए। वह यहां लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब 9:45 पर वायुसेना के विमान से आर्मी चीफ बिपिन रावत मसूरी के सेंट जॉर्ज कॉलेज के हेलीपैड पर उतरे। सेट जॉर्ज कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर टोमी वर्गीस, ब्रदर कैरल और मसूरी एसडीएम मीनाक्षी पटवाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा कि आज उन्हें आईएएस, फॉरेन सर्विस और पुलिस सर्विस के अधिकारियों से वार्तालाप और मेलमिलाप करने का मौका मिला रहा है, जिससे वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा की इस तरह के मेलमिलाप से सिविल एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस के साथ समन्वय मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्मी चीफ के मसूरी दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं हेलीपैड पर पहुंचने से क्षेत्र को जीरो जोन में बदल लिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच आर्मी चीफ एलबीएस अकेडमी के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed