फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Architect accused of fraud carrying a reward of five thousand rupees arrested

Dehradun News: ठगी का आरोपी पांच हजार का इनामी आर्किटेक्ट गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2024 04:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Architect accused of fraud carrying a reward of five thousand rupees arrested
देहरादून। पुलिस ने 40 लाख रुपये की ठगी के मामले में आर्किटेक्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोप है कि आर्किटेक्ट ने अपने अन्य साथी आर्किटेक्ट के साथ मिलकर एमडीडीए का फर्जी नक्शा बनाकर यह रकम ठगी थी। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के संबंध में मोहित पांचाल निवासी यमुना कॉलोनी के खिलाफ वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत थी कि उसने एक व्यक्ति से एमडीडीए से नक्शा पास कराने के लिए 40 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उन्हें एक फर्जी नक्शा दे दिया गया, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद से पांचाल लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई। पता चला कि वह गौतमबुद्ध नगर के छपरौला में रह रहा है। पुलिस टीम वहां भेजी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed