{"_id":"710fdc92f680820d778647b833254a2f","slug":"apply-for-national-bravery-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार चाहते हैं तो करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार चाहते हैं तो करें आवेदन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 08 Jun 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
एक जुलाई 2014 से 30 जून 2015 तक वीरता और साहसिक कार्य करने वाला कोई भी बच्चा, जिसकी उम्र छह से 18 वर्ष के बीच हो आवेदन कर सकता है।
उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट ने कहा कि भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से वर्ष 1957 से बहादुर बालक और बालिकाओं को अपने प्राण संकट में डालकर निस्वार्थ भाव से दूसरों की रक्षा करने वाले एवं किसी दुर्घटना व अपराध को रोकने जैसे साहसिक कार्य के लिए हर साल राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। चयनित बच्चों को गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री की ओर से पुरस्कृत किया जाता है।
यहां से प्राप्त करें आवेदन फॉर्म
यदि आप पात्र हैं और आपने ऐसा कोई साहसिक कार्य किया है तो आप अपने जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी कार्यालय या फिर उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद बाल भवन आमवाला तरला ननूरखेड़ा रायपुर देहरादून से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर- 9412138258 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
20 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
परिषद के संयुक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट के मुताबिक साधारण घटनाओं को वीरता की श्रेणी में नहीं माना जाएगा। बच्चों ने जो साहसिक कार्य किया हो उसे प्रमाण सहित 20 सितंबर तक परिषद को भेज सकते हैं।
विज्ञापन