फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anushka lost the battle of life

Dehradun News: जिंदगी की जंग हार गई अनुष्का

Sun, 01 Jun 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 01 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Anushka lost the battle of life

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के निगम रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल सेलाकुई निवासी छात्रा अनुष्का रावत जिंदगी की जंग हार गई। वह 38 दिन तक धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। शरीर में संक्रमण बढ़ने से तबीयत खराब होना मौत का कारण बताया जा रहा है। हरिद्वार में अनुष्का का अंतिम संस्कार किया गया।



23 अप्रैल 2025 को निगम रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, सेलाकुई के छात्र-छात्राओं को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में 10 छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर, धूलकोट और झाझरा स्थित निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन


सेलाकुई निवासी अनुष्का रावत (16) पुत्री अमर सिंह रावत, पुरबिया लाइन निवासी सृष्टि (14) पुत्री रोशन लाल और अटक फार्म खैरी निवासी अंकित कुमार (14) पुत्र होशियार चंद्र की हालत गंभीर थी। अनुष्का और अंकित कुमार वेंटिलेटर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने कार चालक हरिद्वार जिले के रुड़की के नागला निवासी विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया था। कार चालक राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में नर्सिंग सहायक के पद पर कार्यरत है। स्थानीय लोगों का आरोप था कि चालक नशे में था।

अनुष्का रावत लगातार 38 दिन से धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। वह कोमा में चली गई थी। पिता अमर सिंह रावत के मुताबिक चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि अनुष्का को अंदरूनी चोटों के कारण संक्रमण हो गया है। उसका रक्तचाप बढ़ रहा है और खून में ऑक्सीजन का स्तर भी लगातार कम हो रहा है।



बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे अस्पताल में उपचार के दौरान अनुष्का का निधन हो गया। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।


विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी, बीईओ कुंदन सिंह राणा, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, सेलाकुई के प्रधानाचार्य यशवंत बर्थवाल ने अनुष्का रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed