फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anushka and peehu entered semifinal.

सेमीफाइनल में पहुंची अनुष्का-पीहू की जोड़ी 

Fri, 15 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
anushka and peehu entered semifinal.
बैडमिंटन

अनुष्का जुयाल व पीहू नेगी की जोड़ी ने भुवनेश्वरी देवी मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-11 बालिका युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, अंडर-18 बालिका एकल वर्ग में उन्नति बिष्ट ने अंतिम चार में जगह बना ली है।

विज्ञापन


शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हॉल में टूर्नामेंट के कई मुकाबले खेले गए। अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में अनुष्का जुयाल ने सांभवी को 15-6, 15-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। युगल वर्ग में अनुष्का जुयाल व पीहू नेगी की जोड़ी ने वेदिका बिष्ट व सांभवी की जोड़ी को 15-7, 15-8 से हराया।
विज्ञापन


अंडर-15 बालक में इनका रहा जलवा
अंडर-15 बालक एकल वर्ग में विनोद ने विश्वेश को 15-13, 15-12, शशांक ने सैम इकबाल को 15-8, 15-12, धनवंत्री ने अनुभव पंडित को 15-12, 15-8 और अक्षत नेगी ने अर्पित को 15-13, 15-11 के अंतर से पराजित किया। अंडर-13 बालिका युगल वर्ग में ईशाना व शुभांगी की जोड़ी ने कौशकी व वाणी की जोड़ी ने 15-12, 15-11, आस्था व रिया ने वेदांगी व रक्षिता को 15-11, 15-13, अनुष्का व पीहू ने इपशिता व पलक को 15-13, 15-11 और वेदिका व श्रेया ने गायत्री व दिव्यांशी की जोड़ी को 15-12, 15-13 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-15 बालिका
अंडर-15 बालिका एकल वर्ग में दिव्यांशी रजवार ने इयांशी पाल को 15-8, 15-11, इशिता नेगी ने दीक्षा मेहता को 15-7, 15-8, आन्या चौहान ने आकांशा को 15-6, 15-8 से शिकस्त दी। अंडर-15 बालिका युगल वर्ग में वेदिका व श्रेया ने खुशी व नंदिनी, दीक्षा व कौशकी ने दृष्टि व लहर को और शुभांगी व दिव्यांशी ने हर्षिता व सौम्या सिंह की जोड़ी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चीफ रेफरी उज्जवल बहुगुणा ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे से मैच शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed