फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anupama will fight election from haridwar

हरिद्वार से लड़ सकती हैं सीएम की बेटी!

Thu, 27 Mar 2014 09:39 AM IST
अमर उजाला, डोईवाला
अमर उजाला, डोईवाला Updated Thu, 27 Mar 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
anupama will fight election from haridwar

हरिद्वार लोकसभा सीट पर राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए हरीश रावत की बेटी अनुपमा ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय

डोईवाला में दौरे के दौरान अनुपमा ने दावेदारी के बाबत कार्यकर्ताओं का मन परखा। उनके भ्रमण को देखते हुए कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि अनुपमा ही अपने पिता की सीट पर मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन


चुनावी बिगुल बजने के बाद भाजपा से हरिद्वार सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को उतारने से यह सीट हॉट बन गई है।

हरिद्वार सीट पर परिवार का दावा सबसे आखिरी
बीते मंगलवार जिस तरह अंदाज में अनुपमा रावत ने क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई, उसे देखकर लग रहा है कि सीएम भले ही हरिद्वार सीट पर अपने परिवार का दावा सबसे आखिरी बता रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा


लेकिन वर्तमान में यही दावा सबसे मजबूत दिख रहा है। निवर्तमान सांसद हरीश रावत ने प्रदेश की पांचों सीटों में एक महिला को देने की बात कही है। रावत ने हरिद्वार में वर्चस्व के लिए खूब मशक्कत की है।

भाजपा के कद्दावर प्रत्याशी के सामने अब बड़ा नाम देने की भी चुनौती है। कयास है कि अनुपमा को क्षेत्र में सक्रिय कर हरीश कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया भी जानने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें, वोट मांगने पहुंचे खेल मंत्री को दिखाया आईना

कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष और सीएम के करीबी मनोज नौटियाल बताते हैं कि हरिद्वार सीट के लिए अनुपमा बेहतर उम्मीदवार हैं। हाईकमान को उनके नाम पर सहमति देनी चाहिए।

आज साफ होगी तस्वीर
कांग्रेस बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है, देखना होगा कि कांग्रेस के लिए सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा किस पायदान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed