फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anupama murder case dehradun

बीवी के 72 टुकड़े करने वाला पढ़ाएगा गणित

Thu, 24 Jul 2014 04:07 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Jul 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
anupama murder case dehradun

राजधानी देहरादून में अपनी बीवी के 72 टुकड़े कर डीप फ्रीजर में रखने वाला पति राजेश गुलाटी अब ज्ञान बांटेगा।

विज्ञापन


जेल में राजेश गुलाटी साथी कैदियों को गणित पढ़ाएगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे राजेश को इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जेल में अपना काउंसलर बनाया है।

उस पर कैदियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी देने और पढ़ाने की जिम्मेदारी है। दिसंबर 2010 में पुलिस समेत आम जनता को हिला देने वाले अनुपमा हत्याकांड का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन


तब से आरोपी और अनुपमा का पति राजेश गुलाटी सुद्धोवाला जेल में बंद है।

250 कैदियों ने विभिन्न कोर्स के लिए किया आवेदन

anupama murder case dehradun

हाल में इग्नू ने जेल परिसर में कैंप लगाया, जहां 250 कैदियों ने विवि के विभिन्न कोर्स के लिए आवेदन लिया है।

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा. एके डिमरी ने बताया कि कैदियों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए अच्छा रुझान दिखा। बताया कि जेल में कई उच्चशिक्षित कैदी भी हैं।

ये कैदी बाकी कैदियों को कोर्स की जानकारी देने के अलावा उन्हें पढ़ाने में भी मददगार हो सकते हैं। डॉ. डिमरी ने बताया कि ऐसे कैदियों में राजेश गुलाटी भी शामिल है। इग्नू ने राजेश को अपना काउंसलर बना दिया है।

वह कैदियों को गणित और कंप्यूटर की शिक्षा प्रदान करेगा। हर काउंसिलिंग के लिए उसे 750 रुपए दिए जाएंगे। डॉ. डिमरी ने बताया कि कैदियों की पढ़ाई के अलावा परीक्षाएं भी जेल परिसर में ही आयोजित की जाएंगी।

पीएचडी कैदी भी काउंसलर

anupama murder case dehradun

सुद्धोवाला जेल में कई पीएचडी धारक और इंजीनियर बंदी मौजूद हैं। इग्नू ने राजेश गुलाटी के अलावा इन सभी कैदियों को भी काउंसलर बनाया है।

सभी कैदियों को अलग-अलग विषय पढ़ाएंगे। इसके एवज में उन्हें इग्नू की ओर से पैसा दिया जाएगा।

इन कोर्स की कैदियों में मांग

डॉ. डिमरी ने बताया कि अधिकतर कैदियों ने सर्टिफिकेट इन फूड एंड न्यूट्रीशियन, बैचलर प्रीपेरेटरी प्रोग्राम के अलावा बीए, बीकॉम और बैचलर इन सोशल वर्क के लिए फॉर्म खरीदा है।

कुछ ने बीसीए तो कुछ ने आपदा प्रबंधन कोर्स में भी रुचि दिखाई है।

विज्ञापन

बेरोजगारी में भी की अच्छी कमाई

anupama murder case dehradun

आईआईटी से पासआउट राजेश गुलाटी अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छे ओहदे पर कार्यरत था। वर्ष 2008-09 में आई वैश्विक मंदी ने राजेश की नौकरी छीन ली थी।

बेरोजगार होने के बाद राजेश पत्नी और बच्चों को लेकर देहरादून आ गया था। यहां भी उसे नौकरी नहीं मिली। इसके बावजूद अपने हुनर के दम पर वह अच्छी कमाई कर लेता था।

राजेश घर पर ही रहकर ऑनलाइन काम किया करता था, जिसके लिए उसे प्रतिमाह 30 से 40 हजार रुपए मिल जाते थे।

जेल से छूटकर भी करें पढ़ाई
डॉ. डिमरी ने बताया कि कैदियों की आय का कोई जरिया नहीं होता, लिहाजा इग्नू उन्हें निशुल्क शिक्षा एवं पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराता है।

कैदी जेल से छूटने के बाद भी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एनआर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होते ही कैदियों को स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करा दिया जाएगा।

पत्नी के शव के किए थे 72 टुकड़े

anupama murder case dehradun

14 दिसंबर 2010 को हत्याकांड के खुलासे के बाद उसी दिन राजेश गुलाटी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

राजेश ने 17 अक्तूबर 2010 को पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोप था कि राजेश ने दो माह तक शव को घर में डीप फ्रीजर में रखा था और स्टोन कटर से टुकड़े कर धीरे-धीरे ठिकाने लगा रहा था।

राजेश पर शव के 72 टुकड़े करने का आरोप था। उसकी निशानदेही पर मसूरी रोड पर मालसी के जंगल से अनुपमा का पैर बरामद किया गया था।

राजेश के दोनों बच्चों की कस्टडी अनुपमा के भाई एसके प्रधान हासिल कर चुके हैं। जुड़वां बच्चे सोनाक्षी और सिद्धांत अब दिल्ली में रह रहे हैं।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed