फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anupam Kher was unable to drive a scooter in the narrow streets during the shooting of The Kashmir Files

द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग के दौरान संकरी गलियों में स्कूटर नहीं चला पा रहे थे अनुपम खेर

Sun, 20 Mar 2022 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher was unable to drive a scooter in the narrow streets during the shooting of The Kashmir Files
फिल्म कश्मीर फाइल्स में बेटी का किरदार निभाने वाली दून की मान्या नौथानी। - फोटो : DEHRADUN
द कश्मीर फाइल्स की अधिकतर शूटिंग पहाड़ों की रानी मसूरी में हुई है। फिल्म में आतंकियों के दौड़ाने पर अनुपम खेर स्कूटर पर दो बच्चों को लेकर भागते हुए नजर आते हैं तो उस सीन को अनुपम खेर की बजाय मसूरी के विजयमोहन गोयल ने किया है। फिल्म की सफलता से गदगद विजय मोहन गोयल ने बताया कि दरअसल, अनुपम खेर से मसूरी की गलियों में स्कूटर नहीं चलाया जा रहा था, इसलिए यह रोल उन्हें मिला था।
विज्ञापन

द कश्मीर फाइल्स की चर्चा इन दिनों देश विदेश में हो रही है,1990 के दशक में कश्मीरी हिदुओं के साथ हुई घटना पर आधारित फिल्म की अधिकांश शूटिंग मसूरी में हुई है। मसूरी के गांधी चौक को फिल्म में कश्मीर का लालचौक दिखाया गया है। साथ ही आतंकवादी घटनाओं के कई सीन मसूरी के लाइब्रेरी ,दुग्गल विल्ला मस्जिद रोड पर फिल्माए गए। विजय मोहन गोयल ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि फिल्म में अनुपम खेर को दो बच्चों को बचाने के लिए भागते हुए दिखाया जाना था। सीन में अलगाववादी अनुपम खेर उनके पीछे मारने के लिए मसाल लेकर दौड़ रहे थे। इसमें अनुपम खेर स्कूटर पर भागते हुए नजर आते हैं। शूटिंग के दौरान अनुपम खेर स्कूटर से गिर गए थे और उन्हें हल्की चोट भी आई थी। ऐसे में उन्हें अनुपम खेर के डुप्लीकेट का रोल मिला था। विजय मोहन गोयल ने बताया कि अनुपम खेर जैसे बड़े कलाकार की सहजता ने प्रभावित किया।
विज्ञापन

ट्रेलर से सुर्खियों में आई मान्या ने फिल्म में जीता दिल
उत्तराखंड की वादियों में फिल्माई गई निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स से सुर्खियों में आई दून की मान्या ने फिल्म में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया। क्लेमेंटटाउन निवासी मान्या नौथानी ने फिल्म में निताली पुनेठा की बेटी का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्या की मां हेमलता नौथानी ने बताया कि फिल्म में बेटी ने अच्छा अभिनय कर परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि बेटी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक है। फिल्म के लिए हुए ऑडिशन में भी मान्या ने पहले ही राउंड में अपनी जगह बना ली थी। फिल्म में मान्या की मां का किरदार निभा रही निताली भी देहरादून से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed