{"_id":"662c4ada64b06175780a8d34","slug":"anshika-won-the-title-of-best-boxer-dehradun-news-c-5-drn1005-399578-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अंशिका ने जीता सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अंशिका ने जीता सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब
विज्ञापन
कर्नल केएस मल्ल की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय मिनी व सब जूनियर बालक-बालिका बाॅक्सिंग टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 191 बॉक्सरों ने अपने मुक्के का दम दिखाया। सब जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका विद्वान ने सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब अपने नाम किया। जबकि सोशल बलूनी बॉक्सिंग एकेडमी के 11 खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और चार कांस्य पदक समेत नौ मेडल पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता में लविश सोनी, रोहित रावत, अंशिका विद्वान और समृद्धि गोदियाल ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि मुस्कान बिष्ट ने रजत पदक, अंश ठाकुर, अभय बहुगुणा, स्वास्ति रावत एवं कृष्णा सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर, आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंटटाउन, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, ओलंपस हाई स्कूल, पारस पब्लिक स्कूल, राजहंस पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर ऋषिकेश, एसजीआरआर बालावाला, एसजीआरआर रेसकोर्स, ग्राफिक एरा स्कूल, सेंट पैट्रिक स्कूल, राजाराम स्कूल, माउंट लिटरा जी स्कूल, शेर दून क्लब, गाजियावाला बॉक्सिंग सेंटर, परेड ग्राउंड, गौतम बॉक्सिंग संस्थान, बॉक्सर्स बॉक्सिंग क्लब एवं दुर्गा थापा बॉक्सिंग क्लब के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के निदेशक विपिन बलूनी, प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, बॉक्सिंग कोच प्रदीप कुमार ऐरी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।