फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another theft in the central store of drinking water corporation in Jogiwala

Dehradun News: जोगीवाला में पेयजल निगम के केंद्रीय भंडार में फिर चोरी

Sat, 23 Aug 2025 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Another theft in the central store of drinking water corporation in Jogiwala
Iजोगीवाला स्थित उत्तराखंड पेयजल निगम के केंद्रीय भंडार में फिर चोरी की वारदात हुई है। एक महीने के भीतर दूसरी वारदात बृहस्पतिवार की रात को अंजाम दी गई। अज्ञात चोरों ने स्टोर के गोदाम नंबर सात का रोशनदान तोड़कर सामान चुरा लिया। इससे पहले छह अगस्त की रात को भी चोरों ने इसी केंद्रीय भंडार से सामान चुराया था। उस समय भी विभाग ने नेहरू कॉलोनी थाने में सूचना दी थी। लगातार दूसरी घटना ने विभाग और पुलिस दोनों के लिए सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेयजल निगम के अपर सहायक अभियंता गंभीर सिंह चौहान ने नेहरू कॉलोनी थाने में लिखित तहरीर दी है जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि चोरी के सामान का आकलन करने के बाद पूरा विवरण पुलिस को देंगे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed