{"_id":"611d62988ebc3e79b151bb1c","slug":"another-member-of-bareilly-s-drug-smuggling-gang-arrested-city-news-drn387836054","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: बरेली के नशा तस्कर गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: बरेली के नशा तस्कर गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही
Thu, 19 Aug 2021 11:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:25 AM IST
सार
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मार्च में दो लोगों को चंडी घाट के पास से स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा तस्करी करने वाली बरेली की रिजवान गैंग के एक और सदस्य को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इसकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मार्च में दो लोगों को चंडी घाट के पास से स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में श्यामपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच एसटीएफ को दी गई। एसटीएफ ने इसके बाद गिरफ्तारी के लिए बरेली में दबिश दी तो वहां से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इनमें रिजवान, तपशसुम, सहजाद और मेसर जहां के नाम शामिल हैं। इन सभी की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है।
इसी क्रम में एसटीएफ की जांच जारी थी। पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से जानकारी में एक तनवीर नाम भी सामने आ रहा था। एसटीएफ ने बुधवार को तनवीर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तनवीर ने भी नशा बेचकर काफी संपत्ति अर्जित की है। इसकी इन संपत्तियों के कागजात को कब्जे में लेकर जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इसके सभी बैंक खातों को फ्रीज करा दिया गया है।