फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anoop nautiyal property

इस ‘आम आदमी’ के पास है करोड़ों की संपत्ति

Thu, 17 Apr 2014 11:39 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Apr 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
anoop nautiyal property

टिहरी लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनूप नौटियाल के ऊपर न कोई केस है और न कर्ज। उनके पास कार है लेकिन किसी बैंक का कर्ज नहीं है।

विज्ञापन


ये है संपत्ति का ब्यौरा
दून और दिल्ली के बैंक में खाते हैं, शेयर हैं। चल से अधिक अचल संपत्ति है। बुधवार को आप प्रत्याशी नौटियाल ने नामांकन पत्र जमा किया। इसमें अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को टिहरी लोकसभा क्षेत्र के चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र शर्मा ने दोबारा नामांकन जमा किया है। आप प्रत्याशी नौटियाल ने अपनी कुल संपत्ति एक करोड़ 83 लाख, 86 हजार 529 बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पत्नी के पास 25 लाख 31 हजार 600 रुपए कीमत की संपत्ति है। इसके अलावा स्टेट बैंक, एचएसबीसी में खाते हैं।
इडिंया रेट फंड स्कीम में 35 लाख 39 हजार, 199, माइल स्टोन बुलियन में 11 लाख 72 हजार के अलावा शेयर भी हैं।

इसके अलावा सौ तौला सोने के जेवरात हैं। बसंत विहार दून और नोएडा में घर हैं। इसके अलावा दून कैलिस्टा के पास और सितारगंज में प्लाट हैं। पत्नी के साथ बैंक में ज्वाइंट एकाउंट भी है। उनके पास अचल से ज्यादा चल संपत्ति है।

पति-पत्नी के पास 10 तोला सोना
ब्यौरे में एक लाख 52 हजार रुपए नकदी बताई है। इसके अलावा लियाकत ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। उनके पास 50 हजार रुपए नकद हैं।

बैंक में 45 हजार हैं। कुल संपत्ति एक लाख 95 हजार है। पति-पत्नी मिलाकर 10 तोला सोना है। ढाई बीघा जमीन है।

इसके अलावा राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के नवनीत गुसाईं ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने ब्यौरे में कुल संपत्ति 95 लाख 2700 बताई है। बैंक में आठ लाख 52 हजार जमा हैं और हाथ में दो लाख रुपए नकदी है।


इसके अलावा पांच लाख 60 हजार के जेवर हैं। बैंक खाते हैं, कंपनियों के शेयर हैं। दून और हरिद्वार में भूमि है। इसके अलावा बुधवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।

इनमें निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रजिया बेग और मयूर कपिल ने परचे लिए। राष्ट्रीय गौरव पार्टी के राजीव मौर्य, राष्ट्रीय आदर्श पार्टी के प्रेम सिंह ने परचा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed