सेलाकुई। द ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो गई है। छह से आठ नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में विद्यालय के चारों हाउस की टीम प्रतिभाग कर रही है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष कर्नल मनोहर प्रसाद कुंडलिया ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया जिसमें विद्यालय के चारों हाउस के कप्तानों ने प्रतिनिधित्व किया। इसके पश्चात विद्यालय के खेलकूद कप्तान दिव्यांशु ने खेल की गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता के पहले दिन के 50 मीटर रेस, स्किपिंग रेस, शटल रेस व 100 मीटर रेस का आयोजन किया गया जिसमें 10 से 14 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक आशीष कुंडलिया, विद्यालय की प्राधानाचार्य निधि लखेड़ा, अनीता बुड़ाकोटी, रोहित भट्ट आदि मौजूद रहे।