फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case National Commission for Women Chairperson Rekha Sharma said no need for CBI investigation

Ankita Murder Case: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- CBI जांच की जरूरत नहीं, SIT कर रही ठीक काम

Fri, 23 Dec 2022 04:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Dec 2022 04:09 PM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिला अपराध का ग्राफ बढ़ने की एक वजह यह है कि पहले मुकदमे नहीं होते थे, लेकिन अब महिलाएं उत्पीड़न के खिलाफ खुलकर बोलने लगी हैं। अंकिता हत्याकांड को लेकर भी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपनी बात रखी।

विज्ञापन
Ankita Murder Case National Commission for Women Chairperson Rekha Sharma said no need for CBI investigation
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बीजापुर गेस्ट हाउस में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों की आयोग अध्यक्ष व सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड मामले में एसआईटी ठीक से काम कर रही है। ऐसे में इस प्रकरण में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोग पुरानी परिपाटी को छोड़कर नए तरीके से काम कर रहा है। पहले महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर ही काम किया जा रहा था, लेकिन अब महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, दक्षता विकास, महिलाओं को आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में मजबूत बनाने पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के सभी राज्यों को पोषण अभियान के तहत आर्थिक रूप से सहयोग किया जा रहा है। महिला आयोग महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई तरह के अभियान भी चला रहा है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत सभी राज्यों में ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे मानव तस्करी को रोका जा सके। बैठक में विभिन्न राज्यों से सुझाव भी मांगे गए, ताकि महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत उन्हें आर्थिक और राजनीतिक रूप से और मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिलाओं को समाज में फिर से स्थापित करने का प्रयास: कुसुम कंडवाल

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि बैठक में महिलाओं के हित में जो सुझाव एवं निर्णय सामने आएं हैं उन्हें लागू किया जाएगा। आयोग सुधार गृह खोलने और वेश्यावृत्ति से उबर कर आई एवं अन्य पीड़ित महिलाओं को समाज में फिर से स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया, उड़ीसा से मिनाती बेहरा, कर्नाटक से परमिला, सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता, अधिवक्ता दयाराम सिंह, नेहा सिंह, सृष्टि आदि मौजूद रही। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राजधानी देहरादून में जल्द खुलेगा विदेश मंत्रालय का दफ्तर, जानिए क्या फायदे मिलेंगे

उत्पीड़न के खिलाफ अब बोलने लगी हैं महिलाएं 
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिला अपराध का ग्राफ बढ़ने की एक वजह यह है कि पहले मुकदमे नहीं होते थे, लेकिन अब महिलाएं उत्पीड़न के खिलाफ खुलकर बोलने लगी हैं। महिलाएं अपनी बात कह रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिना लाइसेंस एसिड की बिक्री पर रोक के बाद भी यह ऑनलाइन बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed