फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case: CM Pushkar Singh Dhami meet Ankita Bhandari family members in pauri

Ankita Murder Case: अंकिता के परिजनों से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, चेक सौंपते ही फफक पड़े पिता

Fri, 30 Sep 2022 08:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Sep 2022 08:53 PM IST
सार

सीएम धामी ने अंकिता के माता-पिता को आश्वासन दिया कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: CM Pushkar Singh Dhami meet Ankita Bhandari family members in pauri
अंकिता के परिजनों से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी अंकिता भंडारी की हत्या से गमजदा परिजनों को ढांढस बंधाने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को स्वयं उनके गांव डोभ श्रीकोट पंचायत के धूरो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अंकिता के माता-पिता व भाई से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में 25 लाख रुपये का चेक सौंपा।

विज्ञापन


चेक देखकर अंकिता के पिता फफक पड़े और उन्होंने सहायता राशि लेने से इन्कार कर दिया। सीएम के काफी समझाने के बाद वह चेक लेने को राजी हुए। उन्होंने कहा कि लोग परिवार को बदनाम कर रहे हैं। परिवार पहले ही बेटी के गम में डूबा है और ऐसी बातें दुख को और बढ़ाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन


Ankita Murder Case: अंकिता की गुमशुदगी और मौत को उसके दोस्त के सिर मढ़ना चाह रहा था पुलकित, सुनाई थी ये कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आश्वस्त किया कि हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। दोपहर में गृह विभाग की समीक्षा बैठक से फारिग होने के फौरन बाद मुख्यमंत्री धामी पौड़ी के डोभ श्रीकोट स्थित अंकिता भंडारी के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे।

बताया कि मामले की जांच को डीआईजी पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की गई है। हत्याकांड के तीनों आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कहा कि जांच में जिन भी लोगों की भूमिका संदेह के दायरे में है, उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, एसडीएम आकाश जोशी आदि भी उपस्थित रहे।

बीएल संतोष ने दी अंकिता को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली से देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संतोष ने अंकिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। पार्टी ने पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व सीएम डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक व त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल आदि ने भी अंकिता को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed