{"_id":"0f898cd8889cb69d08050d37ebf12853","slug":"ankit-murder-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकरौंदा डकैती में चौथा डकैत गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकरौंदा डकैती में चौथा डकैत गया जेल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Oct 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के घर डकैती और उनके बेटे अंकित की हत्या में शामिल चौथा बदमाश अखलाक भी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। देहरादून पुलिस ने अखलाक को डोईवाला के तेलीवाला गांव स्थित घर से दबोच लिया।
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जेल
उससे सोने की चेन, अंगूठी और तंमचा और कुछ जिंदा कारतूस बरामद मिले हैं। अखलाक की गिरफ्तारी में एसओ रायपुर अबुल कलाम, एसओजी प्रभारी रवि सैनी, कांस्टेबल चमन, सुनील, ललित व विपिन राणा शामिल रहे। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है। वहीं, सभी बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की भी कवायद चल रही है। पुलिस बदमाशों का पुराना रिकार्ड खंगाल रही है। हालांकि, अंकित को गोली मारने वाला अकरम और साजिद पहलवान अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
अखलाक ने ही रची थी साजिश
एसपी सिटी अजय सिंह ने रविवार को बताया कि अखलाक मूलत: हरिद्वार के भगवानपुर का रहने वाला है। दो साल से वह डोईवाला के तेलीवाला में रह रहा था। एसपी ने बताया कि अखलाक ने ही वारदात की साजिश रची थी। उसने ही बाकी सभी बदमाशों को डकैती के लिए दून बुलाया था।
रिश्तेदार हैं बदमाश
एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि सभी बदमाश रिश्तेदार हैं और यूपी, उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में रहते हैं। अब तक की पूछताछ में मालूम हुआ है कि वारदात को अंजाम देने के लिए सभी किसी एक के घर में जुटते और लूट, डकैती के बाद अपने-अपने घर लौट जाते थे।
चोरी के पैसे बना रेत सप्लायर
अखलाक हरिद्वार के ज्वालापुर में कुछ वर्ष पूर्व चोरी के एक मामले में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह डोईवाला में बस गया। पूछताछ में पता चला है कि दो साल में उसने गैंग के साथ कई छोटी चोरियां कीं। इनसे मिली रकम से उसने ट्रैक्टर खरीद लिया और ईंट-रेत सप्लायर बन गया।
अकरम, साजिद पकड़ से बाहर
गैंग का सबसे खतरनाक बदमाश अकरम अब भी फरार है। जबकि साजिद पहलवान भी पुलिस की पकड़ से दूर है। अकरम ही गिरोह के सदस्यों को हथियार मुहैया कराता था। अकरम ने ही डकैती के दौरान अंकित को गोली मारी थी।
पुलिस को सूचना मिली है कि अकरम शामली के बुंटो गांव में छिपा हुआ है, लेकिन स्थानीय पुलिस की मदद न मिलने के कारण दून पुलिस वहां कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही।