{"_id":"5a9d63114f1c1bb06f8b4e1e","slug":"angry-youth-beat-wine-shop-salesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पर छूट नहीं दी तो रिवाल्वर निकाला और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पर छूट नहीं दी तो रिवाल्वर निकाला और फिर...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पर छूट न मिलने से नाराज युवाओं ने रिवाल्वर निकालकर सेल्समैन को धमकाया और मारपीट कर घायल कर दिया। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार रात शराब की दुकान पर छूट नहीं देने पर कुछ युवकों ने तीन सेल्समैन की पिटाई कर दी।
आरोपी युवकों ने तीनों को दुकान से बाहर खींच लिया और एक का सिर फोड़ दिया। इसके बाद रिवाल्वर लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हरियाणा नंबर की एसयूवी कार और रिवाल्वर बरामद कर ली है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम मरोठा कुल्हान निवासी सचिन स्थानीय कुल्हान स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। वह रोज की तरह रविवार को भी अपने सेल्समैन साथियों परमजीत पटेल और जगदंबा प्रसाद के साथ दुकान पर थे।
विज्ञापन
आरोप है कि रात करीब नौ बजे अजबपुरकलां निवासी शावेज खान और माता मंदिर नेहरू कॉलोनी निवासी पंकज रावत अपने दो अन्य साथियों के साथ एसयूवी कार से दुकान पर शराब लेने पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने शराब की बोतल पर छूट मांगी, लेकिन सेल्समैन ने मना कर दिया।
आरोप है कि इस पर चारों युवकों ने तीनों सेल्समैन को दुकान से बाहर खींच लिया और मारपीट करने लगे। इस बीच एक युवक ने पत्थर उठाकर सचिन के सिर पर मार दिया, जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद आरोपी रिवाल्वर लहराते हुए कार में बैठकर फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शावेज खान और पंकज रावत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से घटना में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर और कार बरामद कर जब्त कर ली है।