{"_id":"697e0e6e7d9c0bb41300633e","slug":"angry-teachers-protested-by-wearing-black-bands-dehradun-news-c-5-drn1058-891067-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आक्रोशित शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आक्रोशित शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
विज्ञापन
- शिक्षकों से मारपीट के आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। डोईवाला के प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में शिक्षकों से मारपीट और अभद्रता से शिक्षक संघ में भारी आक्रोश है। शनिवार को जिलेभर में गुस्साए शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उधर आरोपी युवक को जमानत मिलने पर उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने भी विरोध किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने शिक्षकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। महिला शिक्षकों और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। यह सब बेहद निंदनीय है। ऐसे में आरोपी युवक को जमानत मिलने से शिक्षकों में भारी रोष है। कहा कि इस घटना से विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।