{"_id":"248e6268a270bbc19d394a1682877484","slug":"angry-student-attack-the-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने डांटा तो छात्र ने ग्रामीणों के साथ किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर ने डांटा तो छात्र ने ग्रामीणों के साथ किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
टीचर के डांटने पर एक छात्र इतना गुस्सा हो गया है वह स्थानीय ग्रामीणों को अपने साथ टीचर पर हमला करने आ गया। मामला इतना अधिक बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात काबू में करने पड़े।
विज्ञापन
देवभूमि संस्थान में बृहस्पतिवार को शिक्षक के डांटने पर छात्र नाराज हो गया। छात्र ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ आकर शिक्षक पर हमला बोल दिया।
डीबीआईटी कॉलेज में बृहस्पतिवार को पढ़ाई को लेकर एक शिक्षक ने छात्र को डांट दिया। इससे क्षुब्ध छात्र सीधे अपने गांव पहुंचा। जानकारी के मुताबिक गुस्साए ग्रामीण भी संस्थान में पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित शिक्षक पर हमला बोल दिया। इससे शिक्षक को कुछ चोटें भी आईं। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों में बैठकर समझौता हो गया।
विज्ञापन
संस्थान के चेयरमैन संजय बंसल ने बताया कि शिक्षक और छात्र के बीच हुए मसले में दोनों पक्षों को बैठाकर बात हुई।
बाद में जो गलतफहमियां थीं, वह दूर हो गईं। मामले में किसी भी पक्ष ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया।