फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anger in BJP-Congress over OBC woman being the post of Municipality President

Dehradun News: नगर पालिका अध्यक्ष पद महिला ओबीसी होने पर भाजपा-कांग्रेस में आक्रोश

Mon, 16 Dec 2024 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anger in BJP-Congress over OBC woman being the post of Municipality President
Iभाजपा-कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर उठाए सवाल
विज्ञापन

I

Iमसूरी नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट पहली बार महिला आरक्षित होने पर राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने भी सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में भाजपा-कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है। साथ ही हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
I
Iशहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर और भाजपा महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। उन्होंने मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित करने के फैसले का कड़ा विरोध जताया। आरोप लगाया कि गलत तरीके से मसूरी में आरक्षण थोपा गया है।I
विज्ञापन

Iकांग्रेस शहर अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि महिला सीट करने के लिए सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं, लेकिन आरक्षित सीट करने के फैसले का कड़ा विरोध करते हैं, कहा बिना किसी तथ्य के ओबीसी सीट करने पर सामान्य महिलाओं के साथ सरकार ने अन्याय किया है। कहा वह पूरे वैध दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करेंगे। कहा सरकार ने ओबीसी सीट करके अन्य महिलाओं का हक मारने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकहा सरकार ने किसके लिए आरक्षित सीट की है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी इस बारे में बात की है। भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता निधि बहुगुणा ने कहा कि सरकार ने एकतरफा फैसला लेकर सीट को आरक्षित किया है। कहा गलत आंकड़े प्रस्तुत करके सीट को आरक्षित किया गया है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता रीता खुल्लर, पुष्पा पुंडीर, लीला कंडारी, सुनीता तेलवाल, कांग्रेस कार्यकर्ता माधुरी टम्टा, रुबीना अंजुम आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed