{"_id":"b265c72f7e63be109a359289fed163bd","slug":"anger-against-ramdev-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में शुरू हुआ बाबा रामदेव का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में शुरू हुआ बाबा रामदेव का विरोध
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 19 Mar 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री मदन कौशिक समर्थक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बाबा रामदेव से बहुत नाराज हैं। उनके पुतले फूंकने के बाद अब कार्यकर्ता बैठक कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि बाबा ने हरिद्वारवासियों के साथ छल किया है।
विज्ञापन
(तस्वीरों में देखिए उत्तराखंड की होली)
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी में भाजयुमो की बैठक में रामदेव के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मंडल उपाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि रामदेव ने हरिद्वार से छल किया है। वे जब भी हरिद्वार आयेंगे, उन्हें काले झंडे दिखाये जायेंगे।
विज्ञापन
दर्द में बाबा को याद आता है हरिद्वार
मंडल मंत्री अजित कुमार ने कहा कि जब दर्द होता है तो बाबा हरिद्वार के नेताओं को याद करते हैं। आज मदन कौशिक का विरोध कर बाबा ने अपनी मंशा को साफ कर दिया है।
पढ़ें, डॉक्टर के बेटे ने की क्लीनिक में नाबालिग से छेड़छाड़
बैठक में किसान मोर्चा के अनिल अग्रवाल, राहु़ल, भाजयुमो महामंत्री राजीव जोशी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष गोमती मिश्रा आदि ने विचार रखे।
नारेबाजी की
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्पित अग्रवाल के नेतृत्व में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लक्सर रोड़ पर रामदेव के विरुद्ध नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि मदन कौशिक के बगैर निशंक को टिकट दिलाकर रामदेव ने अपना नकाब हटा दिया है।
पढ़ें, मैंने टिकट नहीं मांगा, पार्टी ने खुद दिया: निशंक
अपने पुराने साथियों को भुलाने वाले रामदेव को कभी माफ नहीं किया जायेगा। प्रदर्शन कर रहे युवाओं को चेतन जोशी, प्रकाश छाबड़ा, ज्ञानेश चौधरी, पुष्पराज कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।