फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anganwadi workers took out a procession

Dehradun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Tue, 11 Jul 2023 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers took out a procession
सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन ने अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया। इस दौरान सीटू कार्यालय से क्वालिटी चौक तक लुलूस निकाल कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीटू की प्रांतीय सचिव लेखराज, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रांतीय महामंत्री चित्रा, लक्ष्मी पंत, मीना वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी दी जाए। 45, 46वें श्रम सम्मेलन की सिफारिश को लागू किया जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये किया जाए। उन्होंने ईएसआई, ईपीएफ, पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा, राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग भी की।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि कर्मियों को कोई भी गैर आईसीडीएस कार्य नहीं देने के साथ ही आईसीडीएस का निजीकरण न किया जाए। पदोन्नति की जारी सूची के अनुसार जल्द नियुक्ति दी जाए। कुक्ड फूड का वितरण पहले की तरह माता समिति द्वारा ही क्रय किया जाए। इस दौरान स्मृति, अनुराधा, सविता देवी, किरन, वैशाखी थापा, ममता, अनिता नेगी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed