{"_id":"6022dd118ebc3e4c796d969e","slug":"anganwadi-center-being-built-under-the-hypertension-line-vikas-nagar-news-drn3703143100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के नीचे चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के नीचे चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर। ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में मानकों के विपरीत हाईटेंशन लाइन के नीचे आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
डीएम को भेजे शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि इन दिनों ग्राम पंचायत के अंतर्गत चांचक प्राइमरी स्कूल के परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर केंद्र का निर्माण किया जा रहा है, उसके ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। नियमानुसार हाईटेंशन लाइन के नीचे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। ऐसे में नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य को मंजूरी कैसे प्रदान की गई? इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ सरकारी बजट को ठिकाने लगाने के लिए केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।
वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र थपलियाल का कहना है कि मामले में ग्रामीणों की ओर से एक शिकायती पत्र मिला था। जांच के दौरान आरोप में किसी भी तरह की सत्यता नहीं मिली। शिकायत करने वालों में रूपा देवी, जब्बार अली, असलम खान, अकबर अली, साजिद हसन, अनीस अहमद, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद इनाम, मोहम्मद जाकिर और मोहम्मद नासिर शामिल रहे।