फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An open bar was running along with the liquor shop, the shop was suspended on complaint

Dehradun News: शराब ठेके के साथ चल रहा था ओपन बार, शिकायत पर निलंबित की गई दुकान

Wed, 09 Oct 2024 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
An open bar was running along with the liquor shop, the shop was suspended on complaint
I
विज्ञापन

IIजिलाधिकारी सविन बंसल ने आमजन की शिकायत पर कड़ा एक्शन लेते हुए शराब की दुकान को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। राजपुर रोड बहल चौक निवासी स्थानीय निवासी महिलाओं एवं बुजुर्गों ने जिलाधिकारी को जनता दर्शन में शिकायत कर बताया था कि ओपल लाज बिल्डिंग स्थित शराब की दुकान में खुले में शराब पिलाई जा रही है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए। टीम ने तत्काल छापेमारी कर समस्त अवैध दुकानों को ओपल लॉज के बाहर से हटाया गया। ओपल लॉज के बेसमेंट में चल रहे ओपन बार को तत्काल बंद कराकर पांच लाख की चालानी कार्रवाई की गई।

I
I
I
Iउपजिलाधिकारी न्यायिक सदर ने निरीक्षण रिपोर्ट में बताया कि ओपल लॉज बिल्डिंग के बेसमेंट में अवैध रूप से एक बार का संचालन होना पाया गया। मौके पर शराब सेवन के लिए मेज तथा काफी सिंगल यूज प्लास्टिक के कप, ग्लास एवं कचरा भी मिला। विस्तृत जांच उप जिलाधिकारी सदर न्यायिक, जिला आबकारी अधिकारी व नगर निगम देहरादून की संयुक्त टीम ने की। जांच में पाया गया कि दी लीकर हब (विदेशी शराब की लाइसेंसी दुकान) मौके पर शराब बिक्री के अलावा आसपास कई अवैध दुकानें-खोखे लगवाकर शराब सेवन से जुड़े सामान बिकवा रही है। बेसमेंट में अत्यधिक मात्रा में शराब की बोतलें तथा सेवन हेतु उपयोग में आने वाले कप एवं गिलास भी प्राप्त हुए।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed