{"_id":"65c54ba2579e3e3d59065b14","slug":"an-old-man-who-came-to-drop-his-grandson-to-school-was-hit-and-dehradun-news-c-5-1-drn1030-345868-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पोते को स्कूल छोड़ने आए बुजुर्ग को टक्कर मारी, फिर आंखों में डाला मिर्च स्प्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पोते को स्कूल छोड़ने आए बुजुर्ग को टक्कर मारी, फिर आंखों में डाला मिर्च स्प्रे
विज्ञापन
I
IIएन मैरी स्कूल के बाहर की घटना, आंखों में मिर्च पड़ने के बाद बेचैन हुए दादा-पोता
I
I
I
Iपोते को स्कूल छोड़ने आए बुजुर्ग के स्कूटर को एक चालक ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग ने विरोध में कुछ कहा तो कार चालक ने दादा पोते की आंखों में काली मिर्च स्प्रे डाल दिया। इससे दोनों बेचैन हो गए। मामले में बुजुर्ग और स्कूल प्रबंधन दोनों ने वसंत विहार थाने में शिकायत की है। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
I
I
I
Iघटना एन मैरी स्कूल के बाहर की है। सुबह के वक्त देवेंद्र जिंदल निवासी महादेव विहार, जीएमएस रोड अपने पोते को स्कूल में छोड़ने आए थे। उन्होंने पोते को गेट नंबर तीन के पास स्कूटर से उतारा ही था कि तभी एक कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। आगे दूसरे वाहन खड़े हुए थे। बुजुर्ग ने विरोध किया तो कार चालक ने पिपर स्प्रे (काली मिर्च स्प्रे) बुजुर्ग और बच्चे की आंख में डाल दिया। इसके बाद वहां से तेजी से कार लेकर चला गया। स्प्रे पड़ने के बाद दोनों को आंखों के डॉक्टर के पास ले जाया गया।
I
I
I
Iइस मामले में देवेंद्र जिंदल और एन मैरी स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को शिकायत की गई। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि कार का नंबर भी शिकायत में उपलब्ध कराया गया है। मौके की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।I