{"_id":"65c68ebda4623a7b6c01dd69","slug":"an-incident-of-stone-pelting-and-arson-took-place-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-346559-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जुमे की नमाज के दौरान तैनात रहा भारी पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जुमे की नमाज के दौरान तैनात रहा भारी पुलिस बल
विज्ञापन
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बीते बृहस्पतिवार की शाम हुई पथराव और आगजनी की घटना के बाद पछवादून में विशेष एहतियात बरती जा रही है। शुक्रवार को दिनभर पुलिस ने वाहन संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग करते रहे। लोगों से शांति-व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र में जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। मस्जिदों के बाहर स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात रहे। सीओ विकासनगर भास्कर शाह ने बताया कि सभी थाना चौकी प्रभारियों को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। गश्त बढ़ाई गई है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सेलाकुई क्षेत्र में भी जुमे की नमाज को लेकर सेलाकुई पुलिस सतर्क रही। नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है। लगातार गश्त की जा रही है।