फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amrita rawat support on satpal maharaj

पौड़ी से मैं क्यूं लड़ूं: अमृता रावत

Mon, 24 Mar 2014 07:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Mar 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
amrita rawat support on satpal maharaj

उत्तराखंड में मंत्री अमृता रावत ने पति सतपाल महाराज से जुड़े सभी सवालों पर कहा कि उनसे ही पूछें। हालांकि आपदा को लेकर उनके पति पर लगाए जा रहे आरोपों पर खुलकर बचाव में दिखीं।

विज्ञापन


निर्णय जनता करेगी
एक ही परिवार के दो सदस्य अलग-अलग पार्टी में हैं कैसे मैनेज करेंगी के सवाल पर बोली हम अपनी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे महाराज अपनी जिसका निर्णय जनता करेगी। अकेले राजनीतिक पारी पर कहती हैं कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी मैं पहले भी माउथ पीस नहीं थी।
विज्ञापन


महाराज ने कई जगह दौरा किया
उनका कहना है कि महाराज जी आपदा के बाद कई स्थानों को दौरा किया था जिसके चित्र भी मौजूद हैं। उनका कहना है कि मेरे पूरे परिवार जिसमें दोनों बेटों ने चमोली समेत कई आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर लोगों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने सरकार से नहीं निजी तौर पर प्रभावित लोगों की मदद की। करीब 20 हजार परिवारों को राहत पहुंचाई है। ऐसे में यह आरोप निराधार है कि महाराज आपदाग्रस्त क्षेत्रों में नहीं गए।

मैं क्यूं लड़ूं पौड़ी से

पौड़ी लोकसभा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर अमृता रावत का कहना है कि मैं क्यूं लड़ूं। उनका कहना है मैं पार्टी में अपनी भूमिका से संतुष्ट हूं और रुझान भी नहीं है।


हां, जो लोग (हरक सिंह रावत) पहले चुनाव लड़ने की बात मीडिया में कह रहे थे उन्हें लड़ना चाहिए। महाराज जी ने पहले ही कह दिया था मैं और मेरा परिवार चुनाव नहीं लड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed