फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amrit will rain on 23 small towns of Uttarakhand Amrit 2 yojna read more updates in hindi

बरसेगा अमृत:  उत्तराखंड के 50 हजार से कम आबादी वाले 23 छोटे शहरों का होगा कायाकल्प, ऐसे बदलेगी सूरत

Wed, 06 Sep 2023 08:30 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Sep 2023 08:30 AM IST
सार

प्रदेश के 50 हजार से कम आबादी वाले 23 छोटे शहरों का भी कायाकल्प होगा। राज्य अब केंद्र को अमृत-2 योजना में शामिल करने का प्रस्ताव भेजेगा।

 

विज्ञापन
Amrit will rain on 23 small towns of Uttarakhand Amrit 2 yojna read more updates in hindi
मीटिंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड के 50 हजार से कम आबादी वाले 23 छोटे शहरों का भी कायाकल्प होगा। राज्य के प्रस्ताव पर केंद्र ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब इसका विस्तृत प्रस्ताव केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

अमृत-एक योजना में उत्तराखंड के छह नगर निगम देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, रुड़की के साथ ही नैनीताल को शामिल किया गया था। इन शहरों में योजना के तहत मास्टर प्लान बनाने के बाद सीवेज, पेयजल आदि के काम हुए। अब केंद्र सरकार अटल मिशन फॉर रिजूविनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत 2.0) की शुरुआत करने जा रहा है।

विज्ञापन

हाल ही में केंद्रीय मंत्रालय में इसे लेकर बैठक हुई, जिसमें उत्तराखंड के चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव शामिल हुए। उन्होंने मांग की थी कि उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में श्रेणी-3 के छोटे शहरों को भी शामिल किया जाए, जिस पर मंत्रालय ने अपनी सहमति दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा जा रहा है। शशि मोहन के मुताबिक, राज्य के ऐसे 23 शहर हैं, जो कि श्रेणी-3 के हैं। श्रेणी-1 व श्रेणी-2 के कुल मिलाकर 10 शहर हैं।

ऐसे बदलेगी सूरत

अमृत 2.0 योजना के तहत शहरों का मास्टर प्लान बनेगा। इस प्लान के हिसाब से ही यहां सीवेज, पेयजल लाइनों के अलावा जल निकासी, ग्रीन स्पेस व पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से ही बजट मिलेगा।

ये भी पढ़ें...Nainital: विजिलेंस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, तीन हजार रुपये लेने का आरोप

निकायों के मास्टर प्लान बनाने का काम जारी

राज्य के 63 नगर निकायों का मास्टर प्लान भी तैयार किया जा रहा है। मुख्य नगर नियोजक शशि मोहन के मुताबिक, आने वाले कुछ माह में सभी निकायों के प्लान तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed