{"_id":"5753ae214f1c1b903c1092fe","slug":"amit-shah-will-reach-badri-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरी-केदारनाथ में माथा टेकेंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरी-केदारनाथ में माथा टेकेंगे अमित शाह
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार में 25 जून को जनसभा को संबोधित करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन करने भी जाएंगे।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दी। भट्ट ने प्रदेश की राजनीतिक हालत पर शुक्रवार को अमित शाह के साथ चर्चा की और उनको 25 व 26 जून के कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
भट्ट ने बताया कि अमित शाह 25 जून को हरिद्वार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और 26 जून को हल्द्वानी में आयोजित पार्टी की प्रांतीय परिषद की मीटिंग में भाग लेंगे।
विज्ञापन