उत्तराखंडः बेदम BJP में दम भरेंगे अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने की दो या तीन तारीख को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देहरादून आने की संभावना है।
उम्मीद है कि अपने पहले ही दौरे में शाह बेदम पड़े प्रदेश संगठन में दम भरेंगे। यह बाद दिगर है कि सदन में दिखने वाली भाजपा की आक्रामकता केवल बयानबाजियों तक ही सीमित रही है। यह आभास केंद्रीय नेतृत्व को अच्छी तरह से है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर तीरथ सिंह रावत को दो वर्ष व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट को तीन वर्ष हो गए हैं। लेकिन पार्टी के खाते में ऐसी कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, जिस कारण सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा हो।
प्रदेश संगठन पर टिकी केंद्रीय संगठन की नजर
बेदम संगठन और अपनी अपनी ढपली वाले विधानमंडल के कारण ही कांग्रेस ने उपचुनाव में तीन सीटों पर भाजपा को शिकस्त दी थी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने यह कहकर इज्जत बचाने की कोशिश की कि सरकार ने धन बल का दुरुपयोग किया। इसके अलावा आबकारी से जुड़े एफएल-2 जैसे कई मुद्दे रहे जब शुरूआती दौर में भाजपा जितनी ज्यादा आक्रामक रही, निर्णायक दौर में जरूरत से ज्यादा शांत दिखी।
2017 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव है उसे देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व की नजर प्रदेश संगठन पर टिक गई है। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि प्रदेश संगठन के न्योते को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।