फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   amit shah uttarakhand three days visit

कल उत्तराखंड पहुंचेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, ये होगा शेड्यूल

Thu, 23 Jun 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार (ब्यूरो)
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार (ब्यूरो) Updated Thu, 23 Jun 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
amit shah uttarakhand three days visit
amit shah - फोटो : file photo

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 जून को होने वाली हरिद्वार रैली के लिए शुक्रवार को ही उत्तराखंड पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन


रैली के मुख्य संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि अभी तक प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह शाम करीब चार बजे हवाई मार्ग से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से वे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन जाएंगे। गंगा पूजन और आरती में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।
विज्ञापन


25 जून को सुबह करीब नौ बजे पहले केदारनाथ जाएंगे। वहां से लामबगड़ तक हवाई मार्ग से जाने के बाद कार से बदरीनाथ जाएंगे। इसी दिन करीब तीन बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब होता है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम उसके अनुरूप बदला भी जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह की रैली से घबराई कांग्रेस: गोयल

amit shah uttarakhand three days visit
अमित शाह - फोटो : file photo

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शनिवार को हरिद्वार में होने वाली शंखनाद रैली से कांग्रेसी घबराए हुए हैं।

मुख्यमंत्री हरीश रावत इस रैली को असफल बनाने का षड़यंत्र रच रहे हैं। हरिद्वार की शंखनाथ रैली नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। गोयल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस में संगठन और सरकार के बीच विवाद चल रहा है।

कांग्रेस के 10 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री का स्टिंग प्रकरण चर्चा का विषय है। कांग्रेस के विधायक सार्वजनिक मंच से पार्टी का विरोध कर रहे हैं।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed