फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah take side on pm modi raincoat statement

'रेनकोट पहनकर नहाने' वाले बयान में मोदी ने कुछ भी गलत नहीं कहाः अमित शाह

Thu, 09 Feb 2017 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Feb 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
amit shah take side on pm modi raincoat statement
अमित शाह - फोटो : AmarUjala

राज्यसभा में मोदी के 'रेनकोट' वाले बयान पर हंगामा मचने के बाद मोदी तो खामोश रहे लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस पलटवार किया है। 

विज्ञापन


बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि मनमोहन सिंह को रेनकोट पहनकर नहाने की कला आती थी। उनका इशारा यूपीए सरकार में हुए घोटालों में परोक्ष तौर पर मनमोहन की भूमिका की तरफ था। इस बयान के बाद कांग्रेस ने सदन से वाकआऊट कर दिया था। 

गुरुवार को सदन के दोनों सत्र इसी मामले में हंगामे की भेंट चढ़ गए। कांग्रेस ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री सदन में माफी नहीं मांगते तब तक कांग्रेस उन्हें सदन में नहीं सुनेगी। इस बारे में मोदी की तो कोई प्रतिक्रया नहीं आई पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस पर पलटवार किया। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के नई टिहरी में आयोजित जनसभा में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कुछ भी गलत नहीं कहा। उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन पर निशाना साधा और कहा कि मनमोहन के कार्यकाल में कई घोटाले हुए लेकिन उन्होंने और कांग्रेस ने सभी घोटालों से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा, 'मोदी ने संसद में मनमोहन पर ऐसा क्या बुरा कह दिया?  यूपीए शासन में हुए घोटालों की जिम्मेदारी मनमोहन सिंह की ही है। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए। 2जी, आदर्श जैसे घोटाले हुए। इन सबकी जिम्मेदारी मनमोहन और कांग्रेस पार्टी की है।'

'रेनकोट पहनकर नहाना कोई मनमोहन सिंह से सीखे'

amit shah take side on pm modi raincoat statement
नरेंद्र मोदी - फोटो : SELF
बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था।

इसी दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आजादी से अबतक के 70 साल के इतिहास में आधे समय तक महत्वपूर्ण आर्थिक पदों पर रहे और इस दौरान इतने घोटाले हुए, लेकिन उनपर कोई दाग नहीं लगा।

पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना कोई मनमोहन सिंह से सीखे। इस बात पर भड़की कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed