फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah dehradun tour on sunday.

BJP का उद्घार करने देहरादून पहुंचे अमित शाह

Sun, 03 May 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 May 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
amit shah dehradun tour on sunday.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह पूरे लाव लश्कर के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तिरथ सिंह रावत व मदन कौशिक समेत अन्य नेताओं ने शाह का स्वागत किया।

विज्ञापन


अमित शाह देहरादून में प्रदेश संगठन की बैठक में शिरकत करने के लिए आए हैं। बताया गया कि इस दौरान प्रदेश भर से लगभग 400 सांसद, विधायक व नेता मौजूद रहेंगे। शाह के साथ दिल्ली से राष्ट्रीय महासचिव रामलाल, नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी और झारखंड प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दून पहुंचे हैं।
विज्ञापन


यह दौरा प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, लेकिन कुछ ऐसे सवाल भी हैं, जिनके जवाब की उनसे आस है। पांच सांसद जिताकर भेजने वाले प्रदेश को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर विरोधी दल आए दिन मुद्दा बनाते हैं। केंद्र में कमजोर पैरोकारी का हवाला देकर भाजपा को घेरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा मान रही है कि रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा प्रदेश संगठन में ऊर्जा भरने का काम करेगा। शाह जहां सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देंगे, वहीं संगठन के प्रदेश नेतृत्व की गतिविधियों का हाल जानेंगे। शाह के दौरे से जहां भाजपा उत्साहित हैं, वहीं विरोधी दल भी मौका तलाश रहे हैं। कांग्रेस लगातार केंद्र पर उपेक्षा का आरोप लगाती रही है।

कांग्रेस लगाती रही है उपेक्षा का आरोप

amit shah dehradun tour on sunday.

हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य को कैबिनेट में तरजीह लेकिन उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का मुद्दा भी उठता रहता है। कांग्रेस का तर्क है कि प्रदेश के सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलता तो वह प्रदेश के लिए योजनाएं लाते।

विरोधी दलों के इस सवाल का प्रदेश संगठन के पास कोई जवाब नहीं है। कांग्रेस केंद्र पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाती रही है, जिसमें आपदा पुनर्निर्माण से लेकर केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं में कटौती जैसे मुद्दे हैं। कांग्रेस के इन आरोपों की सटीक काट के लिए शाह को कुछ गुरुमंत्र प्रदेश संगठन को देने होंगे।

शाह का कार्यक्रम

- दोपहर 1.15 बजे अमित शाह पहुंचेंगे जौलीग्रांट
- डेढ़ बजे समारोह स्थल सर्वे आफ इंडिया केलिए होंगे रवाना
- रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित होगा
- ढाई बजे रिस्पना से मोटरसाइकिल रैली करेगी अगुवाई
- तीन बजे सर्वे आफ इंडिया सभागार में पहुंचेंगे
- पांच बजे तक संगठन प्रदेश जिला पदाधिकारियों के साथ वार्ता
- सात बजे तक प्रदेश नेताओं की कोर कमेटी संग बैठक
- रात को एसी स्पेशल से दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed