फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amit Shah decided the direction of 2024 elections Politics Dehradun Uttarakhand news

Uttarakhand: गृह मंत्री शाह ने 2024 चुनाव की लाइन लैंथ की तय, अब पार्टी का कोई भी नेता इससे बाहर नहीं आएगा नजर

Sun, 08 Oct 2023 11:44 AM IST
रेनू सकलानी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 Oct 2023 11:44 AM IST
सार

सियासी जानकारों का मानना है कि शाह की इस नसीहत के बाद अब भाजपा संगठन के नट बोल्ट में और कसावट नजर आएगी। अमित शाह के साथ भाजपा नेताओं की जो बातें छन कर बाहर आई हैं, उससे स्पष्ट है कि कहीं न कहीं शाह चुनावी तैयारियों में और परिश्रम चाहते हैं।

विज्ञापन
Amit Shah decided the direction of 2024 elections Politics Dehradun Uttarakhand news
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के मुख्य रणनीतिकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 के चुनाव में पांचों सीटें जीतने के लिए चुनावी लाइन लैंथ तय कर दी है। अब पार्टी का कोई भी नेता इससे बाहर नजर नहीं आएगा। उन्होंने साफ कर दिया कि संगठन को चुनावी तैयारियों के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों को ऐसी नसीहत दी कि इस बारे में कोई भी नेता कुछ बताने को तैयार नहीं है। सियासी जानकारों का मानना है कि शाह की इस नसीहत के बाद अब भाजपा संगठन के नट बोल्ट में और कसावट नजर आएगी।
विज्ञापन


अमित शाह के साथ भाजपा नेताओं की जो बातें छन कर बाहर आई हैं, उससे स्पष्ट है कि कहीं न कहीं शाह चुनावी तैयारियों में और परिश्रम चाहते हैं। भाजपा के कोई भी नेता कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। जो बातें अंदर से आई हैं, उनसे स्पष्ट है कि भाजपा और आक्रामक प्रचार करती दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासतौर पर सोशल मीडिया पर। शाह ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर विरोधियों के दुष्प्रचार का प्रमाणिकता के साथ जवाब दिया जाना चाहिए। साथ ही संगठन और अपनी गरिमा को भी बनाए रखना है।
 

Trending Videos

लोकसभा की पांचों सीटों को जीतने के लिए नसीहत के साथ मंत्र भी दिए
सूत्रों के मुताबिक, शाह चाहते हैं कि जमीनी प्रचार से लेकर सोशल मीडिया मंच के जरिये भाजपा सरकारों के अच्छे काम हर व्यक्ति तक पहुंचने चाहिए। राज्य में केंद्रीय योजना के जरिये जो विकास कार्य हो रहे हैं, उनमें और तेजी आनी चाहिए और इनका प्रचार भी होना चाहिए।

यानी मोदी और धामी सरकारों के जनहित से जुड़े जो कल्याणकारी काम हुए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी और ताकत लगाती नजर आएगी। माना जा रहा है कि बागेश्वर उपचुनाव में जीत का अंतर घटने को केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। यही वजह है कि शाह ने लोकसभा की पांचों सीटों को जीतने के लिए नसीहत के साथ मंत्र भी दिए। साथ ही इन्हें मीडिया से साझा न करने के लिए ताकीद भी कर दिया।

ये भी पढ़ें...CM Yogi Uttarakhand Visit: बदरीनाथ के बाद बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे योगी, ब्रह्म कपाल में किया पितृ तर्पण

शाह के आने से सरकारी कार्यों में प्रगति मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके मार्गदर्शन में हम पांचों सीटें जीतेंगे। -आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed