भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके थे। वह सीधे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।
CM Yogi Uttarakhand Visit: बदरीनाथ के बाद बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे योगी, ब्रह्म कपाल में किया पितृ तर्पण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर तक यहां कई हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी, लेकिन करीब ढाई बजे मौसम खराब हो गया। सीएम की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया।
बदरीनाथ धाम दर्शन के बाद सीएम योगी आज रविवार सुबह केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। इससे पहले सीएम योगी शनिवार को भारत- तिब्बत सीमा माणा पास बार्डर घसतोली में सेना के जवानों के बीच गए थे।
उन्होंने बदरीनाथ धाम में निर्माणाधीन यूपी भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग को कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें...मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक: कुपोषण और बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर करेंगे समाप्त, गृहमंत्री शाह ने की घोषणा
बदरीनाथ धाम में सिविल हेलीपेड के समीप करीब 11 करोड़ की लागत से यूपी भवन का निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2020 के नवंबर माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही धाम में पहुंचकर भवन का शिलान्यास किया था। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर जाकर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें...मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक: कुपोषण और बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर करेंगे समाप्त, गृहमंत्री शाह ने की घोषणा