फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah at dehradun.

40 मिनट, सड़कों पर अमित शाह का 'कब्जा'

Sun, 03 May 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 May 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
amit shah at dehradun.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रविवार को दून पहुंचने पर करीब 40 मिनट राजधानी की सड़कों पर भाजपाइयों का कब्जा रहा।

विज्ञापन


उनके काफिले के दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर रिस्पना पुल पर पहुंचते ही यहां से लेकर दिलाराम चौक तक ट्रैफिक रोक दिया गया। ऐसे में ईसी रोड, क्रॉस रोड, बुद्ध चौक, दून अस्पताल चौक, घंटाघर से लेकर दिलाराम चौक तक सड़कों पर जगह-जगह भाजपाई ही नजर आए।

दोपहर 1.45 बजे
परंपरागत वेषभूषा में स्वागत करने पहुंची महिलाएं
रिस्पना पुल पर भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए खड़े थे। महिलाएं पहाड़ की परंपरागत वेषभूषा में थीं। फ्यूली ग्रुप की अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, ऋचा नैथानी, देवेश्वरी नयाल और वैशाखी टिहरी नथ और परंपरागत वेषभूषा में अलग ही नजर आ रही थीं। भाजपा महिला मोर्चा की संयोजक सरोजनी सेमवाल सहित कई महिलाएं स्वागत के लिए हाथों में फूल लिए थी।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे

जोगीवाला पहुंच गए सड़क पर आ जाओ
रिस्पना पुल पर कुछ कार्यकर्ता भाजपा लिखी टोपियां बांट रहे थे। ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए सड़क किनारे खड़े इन भाजपाइयों को पुलिस बार-बार पीछे हटने के लिए कह रही थी। तभी एक भाजपाई ने जोर से कहा जोगीवाला पहुंच गए, सड़क पर आ जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 2.20 बजे

रिस्पना पुल पर फूलों से हुआ स्वागत
रिस्पना पुल पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूलों से स्वागत किया गया, यहां सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर विनोद चमोली, अमर देव गोदियाल सहित कई कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। यहां शाह ने कार से ही लोगों का अभिवादन किया, मुश्किल से तीन मिनट उनकी कार रुकने के बाद काफिला आगे बढ़ गया।

दोपहर 2.25 बजे
बुद्ध चौक पर पुलिस से हुई नोकझोंक
शाह के काफिले के बुद्ध चौक पहुंचने पर पुलिस ने शाह और उनके कुछ वाहनों को दून अस्पताल चौक की ओर जाने दिया, लेकिन बड़ी संख्या में रैली में शामिल वाहनों को बुद्ध चौक पर रस्सा लगाकर रोक लिया। इस बीच कार्यकर्ताओं ओर पुलिस की नोकझोंक हुई। बाद में कार्यकर्ताओं को आगे जाने दिया गया।

दोपहर 2.30 बजे
शहीदों को नमन किया, बोले कुछ नहीं
शहीद स्थल पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, सुशीला बलूनी आदि मौजूद थे, लेकिन वे बोले कुछ नहीं।

दोपहर 2.35 मिनट
बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घंटाघर पर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। मंच पर चढ़कर उन्होंने यहां मौजूद कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इससे पूर्व यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने शाह का स्वागत किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी, विधायक कैंट हरबंस कपूर आदि मौजूद थे।

दोपहर 2.40 बजे
दिलाराम चौक पर हुई फूलों की बारिश

घंटाघर पर माल्यार्पण के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के वाहनों का काफिला राजपुर रोड होते हुए दिलाराम चौक पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

देखते रह गए सीपीयू वाले
भाजपाइयों की बाइक रैली में कुछ बाइकों में जहां तीन कार्यकर्ता बैठे थे, वहीं कुछ कार्यकर्ता बगैर हेलमेट के चल रहे थे, जगह-जगह सीपीयू वाले इन्हें देखते ही रह गए।

उत्तराखंड के ‘गांधी’ को भूल गए
घंटाघर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जहां भाजपाइयों ने माल्यार्पण किया, वही ठीक दूसरी ओर इसी स्थान पर उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बड़ोनी की प्रतिमा पर सूखे फूलों की माला टंगी थी।


लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

जगह-जगह ट्रैफिक रोकने से बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शाह के काफिले के दिलाराम चौक पार करने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed