100 दिनों की उपलब्धि है गंगा अभियान: शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि विश्व में भारतीय भाषाओं का गौरव बढ़ाने के लिए नई केंद्र सरकार काम करेगी जबकि हिमालय और गंगा बचाने के लिए सरकार ने अभियान शुरू कर दिए हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 100 दिनों में ही सरकार की दिशा तय हो गई है। कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से मदद की अपील की।
रविवार सुबह करीब दस बजकर 40 मिनट पर अमित शाह पतंजलि योगपीठ पहुंचे और नवनिर्मित सेवा सदन भवन का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 100 दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि गंगा अभियान की शुरुआत है। यह अभियान सरकारी ही नहीं बल्कि संतों और जनता से भी सीधा जुड़ा हुआ है।
बदरी-केदार धाम तक जाएगी रेल
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र हिमालय और चारों धामों को जोड़ने के लिए बदरी-केदार तक रेल ले जाने का काम भी करेगी। शाह ने कहा जिन्होंने देश को डुबोया उनके खिलाफ बाबा रामदेव की जंग सफल हुई है।
इस दौरान शाह ने मोदी सरकार की ओर से स्वच्छता और बेटी बचाओ अभियान शुरू करने की तारीफ की। कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की ओर से तत्काल रेस्क्यू शुरू करने की बात कही। शाह ने बाबा रामदेव के सभी प्रतिष्ठान देखे।
स्वामी रामदेव ने कहा कि नई सरकार आने के बाद ही भारत के होने का अहसास देशवासियों को हो रहा है। इससे पहले पता ही नहीं चल रहा था कि देश कहीं है भी या नहीं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी बोलने से देश का भला नहीं हो सकता।
कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने किया। मौके पर महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व सीएम व सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, बागपत सांसद सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।