फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amidst controversies Transport Corporation asked for 80 conductors from agency Uttarakhand news in hindi

देहरादून: विवादों के बीच परिवहन निगम ने एजेंसी से मांगे 80 कंडक्टर, आउटसोर्सिंग से भर्ती के विरोध में कर्मचारी

Fri, 04 Nov 2022 09:02 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Nov 2022 09:02 AM IST
सार

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन सहित कई संगठनों का कहना था कि परिवहन निगम आउटसोर्सिंग से भर्ती के बजाय स्थायी भर्ती करे। पहले से काम कर रहे युवाओं को स्थायी यिा जाए। विरोध के बीच परिवहन निगम ने आश्वासन दिया था कि अगले आदेश तक आउटसोर्सिंग एजेंसी से कोई भर्ती नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
Amidst controversies Transport Corporation asked for 80 conductors from agency Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड परिवहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिवहन निगम ने कर्मचारियों के विरोध के बीच रुड़की की आउटसोर्सिंग एजेंसी से भर्ती की राह खोल दी है। पहले स्मार्ट सिटी की बसों के संचालन को एजेंसी से 80 कंडक्टर मांगे गए हैं। वहीं, पहले से काम कर रहे 75 ड्राइवरों से भी इसी एजेंसी के माध्यम से सेवाएं ली जाएंगी।

विज्ञापन


दरअसल, परिवहन निगम ने ड्राइवर, कंडक्टरों के खाली पदों पर भर्ती के लिए रुड़की की एक आउटसोर्सिंग एजेंसी एमकेएसएस को ठेका दिया था। इस एजेंसी ने भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया था। इस बीच उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन सहित कई संगठन इसके विरोध में उतर आए। उनका कहना था कि परिवहन निगम आउटसोर्सिंग से भर्ती के बजाय स्थायी भर्ती करे। पहले से काम कर रहे युवाओं को स्थायी करे। विरोध के बीच परिवहन निगम ने आश्वासन दिया था कि अगले आदेश तक आउटसोर्सिंग एजेंसी से कोई भर्ती नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


अब निगम ने आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जेड सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से निगम में कार्यरत 75 ड्राइवरों को अब इसी नई एजेंसी के अधीन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने देहरादून, काठगोदाम व टनकपुर के मंडल प्रबंधक को इस संबंध में आदेश भेजा है। चूंकि परिवहन निगम स्मार्ट सिटी की ई-बसों को कंडक्टर उपलब्ध कराता है। लिहाजा, निगम ने इन बसों के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी से 80 कंडक्टरों की डिमांड की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: कामकाजी महिलाओं के लिए अब प्रदेश के दस पर्वतीय जिलों में बनेंगे हॉस्टल, पढ़िए पूरी खबर

निगम महाप्रबंधक दीपक जैन के मुताबिक, इसके बाद जहां भी जरूरत होगी, उसी हिसाब से एजेंसी के माध्यम से ड्राइवर, कंडक्टर लिए जाएंगे। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि उनसे निगम के एमडी की अध्यक्षता में समझौता हुआ था कि एजेंसी के माध्यम से रोडवेज में ड्राइवर, कंडक्टर नहीं लेगा। अगर निगम इस समझौते का उल्लंघन करेगा तो यूनियन एस्मा की परवाह नहीं करेगी, आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed