फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   American woman citizen from Pakistan Arrested during enter in india via nepal

नेपाल के रास्ते भारत आ रही पाक मूल की अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां कर रही पूछताछ

Sat, 13 Jul 2019 10:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 13 Jul 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
American woman citizen from Pakistan Arrested during enter in india via nepal
पकड़ी गई महिला फरीदा मलिक - फोटो : अमर उजाला

बिना पासपोर्ट और वीजा के नेपाल से भारत आ रही पाक मूल की अमेरिकन नागरिक को चंपावत में इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर पकड़ा गया है। महिला से सीमा पर स्थित तमाम खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की।

विज्ञापन


इसके बाद इमिग्रेशन चेक पोस्ट अधिकारी ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चोरी छुपे बनबसा बॉर्डर से भारत आने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था, इसका खुलासा नहीं हो सका है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को काठमांडू (नेपाल) से  दिल्ली जा रही एक बस की चेकिंग के दौरान इमिग्रेशन चेक पोस्ट कर्मियों को बस में सवार एक महिला पर शक हुआ।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपने को नेपाली नागरिक बताते हुए कहा कि वह दिल्ली जा रही है। चेक पोस्ट कर्मियों ने उससे आईडी दिखाने को कहा तो वो सकपका गई। उसको संदिग्ध मान इमिग्रेशन चेक पोस्ट ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि उसका नाम फरीदा मलिक (50) पुत्री सुल्तान अख्तर मलिक है। वह पाकिस्तान में पैदा हुई और अपने परिवार के साथ वर्ष 1992 में अमेरिका की नागरिकता ले ली थी। तब से वह अमेरिका में ही रहती है। उसने बताया कि उसका पासपोर्ट काठमांडू में रह गया है।

इमिग्रेशन चेक पोस्ट अधिकारी ने दूतावास से मालूमात कर पता लगाया कि उसके नाम का पासपोर्ट तो बना है परंतु उसके पासपोर्ट पर भारत का वीजा नहीं है। इमिग्रेशन अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश करने के जुर्म में उसे बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed