फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   american technology for road in kedearnath.

केदारधाम में राह आसान बनाएगी ये अमेरिकी तकनीक

Wed, 13 May 2015 03:14 PM IST
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 13 May 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
american technology for road in kedearnath.

अमेरिका में दलदल वाले स्थानों पर सड़क और रास्तों के निर्माण में प्रयोग होने वाली जीओ सेल तकनीक अब केदारधाम में भी अपनाई जाएगी। भारत में सबसे पहले यहीं इस विधि का प्रयोग हो रहा है।

विज्ञापन


दलदली जमीन पर सुरक्षित सड़क के लिए जीओ सेल का उपयोग किया जाता है। आईआईटी रुड़की ने भी इस विधि को उपयुक्त माना है। आपदा के बाद पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे केदारनाथ में एमआई-26 हेलीपैड से मंदिर परिसर और वैली ब्रिज तक जीओ सेल तकनीक से रास्ता तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रायल के तौर पर कुछ मीटर रास्ता बनाकर पोकलैंड मशीन गुजार कर परीक्षण भी किया गया। सफलता के बाद जिलाधिकारी ने भी आगे के मार्ग निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि केदारनाथ में जीओ सेल (अमेरिकी तकनीक) से रास्ता बनाने में आईआईटी रुड़की के छात्र रहे प्रो. संदेश अदेलकर ने मदद की है।

जान‌िए, क्या है जीओ सेल

american technology for road in kedearnath.

जीओ सेल, पॉली यूरेथीन और पॉली बेनायल फ्लोराइड से बनी लचीली प्लास्टिक जाली होती है। यह 350 से 500 एमएम तक मोटी, ढाई मीटर लंबी और आठ फीट चौड़ी होती है। इसकी लंबाई-चौड़ाई सड़क और रास्ते के निर्माण के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती है।

जहां पर रास्ता बनाया जाता है, वहां पर इन जालियों को बिछाकर इसके अंदर कंक्रीट, बजरी, रेत, पत्थर भरे जाते हैं। इससे यह खिसकता नहीं है। रास्ते की लंबाई के साथ-साथ कहां पर कितना ढलान देना है, इसका भी ध्यान रखा जाता है। इसके ऊपर से भारी ट्रक गुजारने पर भी कोई असर नहीं होता।

इनका है कहना
केदारनाथ में भी  भू-धंसाव का खतरा बना रहता है। ऐसे में जीओ सेल विधि केदारनाथ के लिए मुफीद साबित हो सकती है। एक किमी रास्ते का निर्माण इस विधि से होना है, जिस पर कम से कम 15 लाख रुपये का खर्च आएगा।
-संदेश अदेलकर, निम के तकनीकी सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed