केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में बदलाव, अब मिलेगी ये सुविधा
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में बदलाव हुआ है। इस नई व्यवस्था से देहरादून के 33 हजार 700 परिवारों को लाभ मिलेगा। अब पांच किलो वाले दो रसोई गैस सिलिंडिर मिलेंगे। परिवार बड़ा होने की स्थिति में 14 किलो के एक सिलिंडर के अलावा पांच किलो वाला सिलिंडर भी लिया जा सकता है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्तराखंड में लगभग 2.82 लाख गरीब परिवारों को लाभान्वित किया गया है। देहरादून में 33 हजार 700 परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन आवंटित किए गए हैं।
पांच किलो वाले दो सिलिंडर ले सकते हैं
हाल ही में सरकार ने 14 किलो का सिलिंडर लेने में असक्षम अति गरीब परिवारों को पांच किलो वाला सिलिंडर देने की घोषणा की है। इस नई व्यवस्था के तहत पात्रता के दायरे में आने वाले परिवार पांच किलो वाले दो सिलिंडर ले सकते हैं।
परिवार के सदस्यों की संख्या अधिक होने पर 14 किलो वाले सिलिंडर के साथ पांच किलो वाले एक सिलिंडर लेने का विकल्प भी है।
अब पात्र परिवार पांच किलो के दो रसोई गैस सिलिंडर ले सकते हैं। इसके अलावा पांच व 14 किलो वाला सिलिंडर भी लिया जा सकता है।
- प्रभात कुमार, डीजीएम, आईओसी