फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ambulance service for kanwar yatra

...हैलो 108, हाईवे पर कांवड़िया घायल है

Wed, 23 Jul 2014 05:21 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 23 Jul 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
ambulance service for kanwar yatra

...हैलो सर एंबुलेंस 108 से बोल रहे है। हाईवे पर रुड़की के पास दो कांवडिया घायल हो गए है, जल्दी मौके पर पहुचें। ऐसे ही फोन डाक कांवड़ के पहले दिन घनघनाते रहे।

विज्ञापन


डाक कांवड़ के पहले ही दिन 50 से अधिक लोग घायल हो गए। एंबुलेंस 108 के पास शाम चार बजे तक करीब 17 फोन कॉल्स आई। वहीं कांवड़ की सेवा में लगे सेवादारों ने भी हादसे में घायल शिवभक्तों को निजी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


मंगलवार को डाक कांवड़ शुरू हो गई। पहले ही दिन दिल्ली-देहरादून तथा दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डाक कांवड के वाहन सुबह से ही दौड़ने शुरू हो गए थे।

डाक कावड़ के वाहनों से हाइवे पर हुए हादसों में 50 से अधिक शिवभक्त चोटिल हो गए। वहीं शिवभक्तों के अलावा अन्य कई लोग भी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस 108 के मीडिया प्रभारी मोहन सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार की शाम तक करीब 17 फोन कॉल्स आई थी। यह फोन कॉल्स हरिद्वार से रुड़की हाईवे पर हुए हादसों की थी। जिसमें से करीब 25 कांवड़ियों को अस्पताल भिजवाया गया।

वहीं नारसन, भगवानपुर, रुड़की, झबरेड़ा आदि स्थानों पर हुए हादसों में 30 से अधिक शिवभक्त घायल हो गए। जिनमें से कई शिवभक्तों को निजी अस्पतालों में भी उपचार दिलाया गया है।

सरकारी, निजी अस्पताल में भर्ती हुए मरीज

ambulance service for kanwar yatra

हाइवे पर अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में अस्पताल पहुंचने वाले लोगों के नाम लक्ष्मी, सोमपाल, विद्या, पूनम, दीपक, सोनू निवासी गाजियाबाद, मोतीलाल निवासी सहारनपुर, कपिल, मनोज, राहुल निवासी दिल्ली, अविनाश, लोचन निवासी मेरठ, अप्पो निवासी मुजफ्फरनगर आदि है।

वहीं झबरेड़ा क्षेत्र में घायल हुए पंकज निवासी रुड़की, तनवीर, राहुल, सतपाल, रोहित, प्रवीण निवासी गुड़गांव ने भी निजी डाक्टरों के पास उपचार कराया।

इसके अलावा भगवानपुर में डाक्टर सर्वेश तथा प्रवीण, चौल्ली तथा खुब्बनपुर मंडावर आदि जगहों पर स्थित क्लीनिक पर भी 20 से अधिक घायल शिवभक्तों ने उपचार कराया। लक्सर, झबरेड़ा नारसन आदि जगहों पर भी घायल हुए करीब 15 से अधिक शिवभक्तों ने उपचार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed