{"_id":"62dd28c15be9b62f86449466","slug":"amazing-view-colorful-ring-formed-around-sun-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अद्भुत नजारा: सूरज के चारों तरफ कई घंटे तक बना रहा सतरंगी गोला, लोगों ने बताया चमत्कारिक घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अद्भुत नजारा: सूरज के चारों तरफ कई घंटे तक बना रहा सतरंगी गोला, लोगों ने बताया चमत्कारिक घटना
Sun, 24 Jul 2022 05:00 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 24 Jul 2022 05:00 PM IST
सार
लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया। वहीं, जैसे ही यह नजारा दिखा इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विज्ञापन
सूरज के चारों ओर दिखाई दिया सतरंगी गोला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में रविवार को एक अद्भुत घटना देखने को मिली। दोपहर में सूरज के आसपास एक सतरंगी गोला बन गया। इस अद्भुत नजारे को देख हर कोई चकित रह गया। कईं घंटे तक सूरज के आस-पास ये सतरंगी गोला बना रहा। लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया। वहीं, जैसे ही यह नजारा दिखा इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विज्ञापन
इस नजारे को देखकर लोग इसे चमत्कारिक घटना बता रहे थे। लेकिन जानकारों की मानें तो यह एक साधारण प्राकृतिक घटना है। विदेशों में अक्सर ये नजारा दिख जाता है, लेकिन भारत में यह नजारा कम ही नजर आता है। सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर बनने वाले इस गोले की त्रिज्या लगभग 22 डिग्री होती है। इसलिए इस घटना को सन हालो या 22 डिग्री हालो कहते हैं।
विज्ञापन