फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amarujala rupantaran club women super cook

रूपांतरण क्लब की महिलाएं बनी ‘सुपर कुक’

Wed, 30 Oct 2013 12:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Oct 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
amarujala rupantaran club women super cook

अमर उजाला रूपांतरण क्लब की ओर से जब तीन ‘सुपर कुक’ चुने गए तो महिलाओं की खुशी का ठिकाना न रहा। सुरों से सजी शाम के बीच महिलाओं ने अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


12 महिलाओं ने सुपर कुक प्रतियोगिता में भागीदारी की। सुपर कुक ने मीठे में मटर की खीर और टमाटर का हलवा बनाकर श्रेष्ठा की बाजी अपने नाम कर ली। रूपांतरण क्लब की महिलाओं को दो डिश तैयार करनी थी, एक मीठी और एक नमकीन। चुने गए तीन विजेताओं के अलावा भी सभी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर एक लक्की विनर भी चुनी गई, जिन्हें परिवार सहित मसूरी का ट्रिप दिया गया है। इस मौके पर संगीत की धुन पर बच्चे-बड़े सभी जमकर झूमे। किसी ने अकेले नृत्य किया तो किसी ने ग्रुप में। इस मौके पर दो महिलाओं को अवार्ड भी दिए गए। गायक शाश्वत जे पंडित ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को अमर उजाला रूपांतरण क्लब की ओर से त्योहार-आहार पत्रिका भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने इन डिश के साथ निभाई भागीदारी
सीमा गोयल- फ्राइड सोयाबीन और सेब की रबड़ी
विजय लक्ष्मी गुसाईं- झिंगोरे की खीर, उड़द की पकौड़ी
अंकिता मित्तल- शकरकंद की पेडीज, राइस चॉप कुरकुरे
बीना रावत- लौकी की खीर, शाही पतौड़
सुनीता निर्मोही- टेस्ट ऑफ मैनी फ्लेवर्स डिश, स्नेक्स विद पनीर
सुमित्रा- झिंगोरे की खीर और असका
प्रभा सलूजा- स्टीक कबाब और टूटी-फ्रूटी पाई
अमिता मित्तल- ब्रेड का रसगुल्ला, चने की दाल का पकोड़ा

इन्हें मिला अवार्ड
सोनिया सिंधवानी- प्लीजिंग पर्सनैलिटी
प्रियंका ढिंगरा- ओवरऑल कॉर्डिनेशन

इनका निकला लक्की ड्रा
वंदना अरोड़ा- मसूरी का ट्रिप दिन तीनों का परिवार सहित

ये रहे जज
सिनीयर असिस्टेंड प्रोफेसर ज्योति गौड़, आईआईएस यूनिवर्सिटी
इंद्रप्रीत कौर- आईएफबी शेफ
वीएस रावत- हैड ऑफ द डिर्पाटमेंट, कुकरेजा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट

इन्होंने किया स्पांसर
धारा, मदर डेरी, ओलपंस स्कूल, झलक (आर्टिफिशियल ज्वैलरी), पैनासोनिक, आईएफ बी, अल्ट्रा  फ्रेश मॉड्यूलर किचन

ये मिले पुरस्कार
प्रथम विजेता को- आईएफबी की ओर से मॉड्यूलर किचन चिमनी, मदर डेरी का हैंपर और धारा का पांच लीटर का केन
द्वितीय विजेता- आईएफबी की ओर से माइक्रोवेव बाउल्स, धारा का पांच लीटर का केन
तृतीय विजेता- आईएफबी की ओर से माइक्रोवेव बाउल्स, धारा का पांच लीटर का केन
सभी प्रतिभागियों को- आईएफबी की ओर से पंद्रह सौ रुपये का डिस्काउंट वाउचर और बाउल्स

इन्होंने किया सहयोग
पारस यादव, जीएम आईएफबी
मुकेश बंसल, पैनासोनिक
हिमांशु कुकरेजा, प्रवीन कुकरेजा, कुकरेजा इंस्टीट्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed