फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amarujala investigation on rohingya in haridwar

रोहिंग्या हैं यह तो पता नहीं, लेकिन हरिद्वार में भीड़ है अजनबी

Fri, 03 Aug 2018 10:32 AM IST
राजेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार
राजेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 03 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
amarujala investigation on rohingya in haridwar
rohingya

हरिद्वार सहित जिलेभर में बांग्ला भाषा बोलने वाले सैंकड़ों परिवार रहते तो हैं। बस्तियों में रहने वाले ये चेहरे हरिद्वार के लिए अजनबी भी हैं।

विज्ञापन


खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने हरिद्वार में रोहिंग्या घुसपैठियों की बात की है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या वास्तव में हरिद्वार जिले में रोहिंग्या घुसपैठिये हैं। इसे लेकर प्रशासन ने भी बृहस्पतिवार को भागदौड़ शुरू की। लेकिन आधिकारिक तौर पर रोहिंग्या मुसलमानों के हरिद्वार में घुसने की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।  
विज्ञापन


हरिद्वार में बाहरी लोगों खासतौर पर बांग्लादेश मूल के लोगों को बसाने के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं। हरिद्वार नगरीय क्षेत्र में चंडीघाट, लालजी वाला और उत्तरी हरिद्वार में कई ऐसी बस्तियां हैं, जिनमें बांग्ला भाषा बोलने वाले सैंकड़ों परिवार रहते हैं। लगभग एक दशक पहले से भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के नेताओं पर बांग्लादेशियों को अनाधिकृत रूप से हरिद्वार में बसाने का आरोप लगाते रहे हैं। यह भी आरोप लगाते रहे कि इन सभी के मतदाता पहचान पत्र भी बनावा दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासियों के रूप में

amarujala investigation on rohingya in haridwar
haridwar

प्रशासन ने कभी भी ऐसे लोगों के बांग्लादेशी होने की पुष्टि नहीं की है। अलबत्ता इनमें से अधिकतर की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासियों के रूप में की जाती रही है। लक्सर, मंगलौर और ज्वालापुर क्षेत्र में कई लोगों के असम के मूल निवासी होने के रूप में भी पहले पहचान हो चुकी है। लेकिन अब खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा रोहिंग्या की घुसपैठ का मुद्दा उठाने पर एक नई बहस शुरू हो गई है। गुरुवार को इस बारे में प्रशासन ने भी हलचल शुरू की। लेकिन अभी तक कहीं से विधायक चैंपियन की ओर से उठाई बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  

उत्तराखंड की सीमाएं अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ी हैं। इसलिए संदिग्ध लोगों के यहां घुसपैठ करने की संभावना बनी रहती है। पूर्व में भी कांग्रेसी लोगों के संरक्षण के चलते हरिद्वार में बांग्लादेशियों को हरिद्वार में बसाने के मामले सामने आते रहे हैं। विधायक चैंपियन ने रोहिंग्या मुसलमानों का गंभीर मुद्दा उठाया है। इस पर प्रशासन को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। यह देश की आंतरिक सुरक्षा का मामला है।
-राजीव शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा 

राष्ट्रवाद पर भाजपा का एजेंडा स्पष्ट है।देश की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा विधायक ने अपनी इसी चिंता को जाहिर किया है। प्रशासन को उनकी बातों की गंभीरता को समझते हुए जांच करनी चाहिए।
-विकास तिवारी, जिला महामंत्री, भाजपा
  
भाजपा नेता संकीर्ण सोच के हैं। उन्हें बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में कोई अंतर नहीं दिखाई देता। लोगों को हिंदू और मुसलमान के बजाए इंसानियत की नजर से देखना चाहिए। विधायक चैंपियन की बातों में कभी भी कोई गंभीरता नहीं होती। इसलिए उन पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है।
-अंबरीष कुमार, पूर्व विधायक 

विधायक चैंपियन ने देश की सुरक्षा से संबंधित गंभीर मुद्दे की तरफ ध्यान आकर्षित किया है। आज देश की आंतरिक सुरक्षा गंभीर समस्या बनती जा रही है। ऐसे में प्रशासन को विधायक की बातों की गंभीरता को समझ प्रभावी जांच करानी चाहिए। यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।
- ओम प्रकाश जमदग्नि, प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा

रोहिंग्या की घुसपैठ के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-कृष्ण कुमार वीके, एसएसपी, हरिद्वार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed