फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amarujala dehradun blood doner club

यहां हर युवा देना चाहता है अपना खून

Sat, 01 Mar 2014 10:11 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Mar 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
amarujala dehradun blood doner club

उत्तराखंड में रक्तदान के लिए युवाओं में जज्बा पैदा हो गया है। अमर उजाला ब्लड डोनर्स क्लब के गठन के पहले दिन 36 लोग सदस्य बने। इसके अलावा दो सौ से अधिक लोगों ने फोन करके क्लब से जुड़ने की इच्छा जताई।

विज्ञापन


अभियान से जुड़ने में उत्साह

इनमें सबसे अधिक संख्या युवाओं की थी जो क्लब के बैनर तले पहली बार रक्तदान करेंगे। देवभूमि के बाशिंदों ने रक्तदान-महादान के इस अभियान से जुड़ने में बहुत उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


ईमेल और एसएमएस के माध्यम से शहर के हर कोने से लोगों ने अपना नाम, पता और दूसरे डीटेल भेज कर सदस्यता ग्रहण की है।

रक्तदाताओं की सूची तैयारयह वादा भी किया है कि कभी भी किसी मरीज को खून की जरूरत पड़ने पर वह फौरन रक्तदान के लिए आएंगे।

बहुत से ऐसे रक्तदाता भी अमर उजाला ब्लड डोनर्स क्लब से जुड़े हैं जो कई बार रक्तदान कर चुके हैं। क्लब इन रक्तदाताओं की सूची तैयार कर रहा है। इनमें अलग-अलग ब्लड ग्रुप के लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान के अलावा क्लब के सारे सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में भी हाजिर रहेंगे। क्लब एक परिवार की मानिंद रहेगा। सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद अमर उजाला रक्तदान शिविरों की श्रंखला आयोजित करेगा।


पहले दिन क्लब की सदस्यता ग्रहण करने वाले
-प्रदीप वर्मा, अंकित डिमरी, राजीव नंदा, रितू जोशी, प्रमोद कुमार, मोहम्मद शुऐब, दिलबाग सिंह, शीला नेगी, अंकित सेमवाल, संजय ठाकुर, प्रशांत, अवतार सिंह, दीपक वालियान, रवींद्र गोयल, नीतेश, नेहा थपलियाल, अभिषेक गुप्ता, मोहम्मद रिजवान, नवनीत कौर, सुरभि कपूर, अमित कुमार वत्स, सूरज पाहवा, सागर सिंह, तरुण कुमार, नीतेंद्र रावत, नवनीत गुप्ता, शीला, विजय सिंह पंवार, विकास तोमर, सूरज चौहान, रमन भटनागर, पियूष मौर्या, जस्सी नेगी, द्वारिका प्रसाद, अंजलि सेमवाल, दीपक।

(हमारे सदस्य)
आठ बार रक्तदान कर चुका हूं। अमर उजाला ब्लड डोनर्स क्लब का बैनर मिल गया। दूसरों को रक्त देने में अच्छा लगेगा।
-अभिषेक गुप्ता

30 बार रक्तदान कर चुका हूं। अभी तक अलग-अलग शिविरों में जाता रहा। क्लब का सदस्य बन कर उत्साहित हूं।
-पीयूष मौर्या

मैं पहली बार रक्तदान करूंगा। अमर उजाला का शुक्रिया कि क्लब से जुड़े। महादान में शामिल होने का मौका मिलेगा।
-संजय कुमार

मैं पांच बार रक्तदान कर चुकी हूं। चंडीगढ़ में ब्लड डोनेशन सोसाइटी से जुड़ी रही हूं। क्लब का सदस्य बनने से उत्साहित हूं।
सुरभि कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed