फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala campaign Pink toilets will be built at 17 places in Dehradun City

रंग लाई अमर उजाला की मुहिम: शहर में 17 स्थानों पर बनेंगे पिंक शौचालय, इन जगहों पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Thu, 19 Oct 2023 09:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 19 Oct 2023 09:50 AM IST
सार

आधी आबादी के लिए शहर में एक भी पिंक शौचालय नहीं है। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 29 सितंबर से एक मुहिम शुरू की थी। इसके तहत शहर में सार्वजनिक शौचालयों की हालत पर पड़ताल की गई। महिलाओं और आम जनता की समस्या को सिस्टम तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Amar Ujala campaign Pink toilets will be built at 17 places in Dehradun City
डीएम सोनिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिंक शौचालय को लेकर अमर उजाला की मुहिम धरातल पर उतरने जा रही है। नगर निगम की ओर से 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने की घोषणा के बाद अब स्मार्ट सिटी अपने पांच स्मार्ट शौचालयों में पिंक शौचालयों के लिए प्रावधान करेगा। एमडीडीए भी आईएसबीटी परिसर में दो पिंक शौचालय बनाएगा।

विज्ञापन

इसमें महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। नगर निगम ने घंटाघर और गांधी पार्क में इसके लिए निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आधी आबादी के लिए शहर में एक भी पिंक शौचालय नहीं है। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 29 सितंबर से एक मुहिम शुरू की थी।

विज्ञापन


इसके तहत शहर में सार्वजनिक शौचालयों की हालत पर पड़ताल की गई। महिलाओं और आम जनता की समस्या को सिस्टम तक पहुंचाया गया। मुहिम को आम जनता के साथ ही महिलाओं का साथ मिला। आखिरकार अमर उजाला की यह मुहिम रंग लाई और सरकारी तंत्र ने संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच स्मार्ट टॉयलेट में पिंक टायलेट का प्रावधान 

नगर निगम, स्मार्ट सिटी और एमडीडीए शहर में अलग-अलग जगहों पर आधी आबादी के लिए 17 पिंक शौचालय बनाने जा रहा है। इनमें नगर निगम 10 पिंक शौचालय बनाएगा। घंटाघर और गांधी पार्क में सुलभ इंटरनेशनल की ओर से बनाए जा रहे शौचालयों से अलग से पिंक शौचालय बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाकी आठ अन्य स्थानों पर भी भूमि तलाश की जा रही है। स्मार्ट सिटी शहर में बने पांच स्मार्ट टॉयलेट में पिंक टायलेट का प्रावधान करेगा। एमडीडीए आईएसबीटी के अंदर दो पिंक शौचालय बनाएगा।

आधी आबादी को सुविधाएं देना नगर निगम का कर्तव्य है। निगम ने 10 स्थानों पर पिंक शौचालयों का निर्माण करने का निर्णय लिया है। घंटाघर और गांधी पार्क में सुलभ इंटरनेशनल की ओर से बनाए जा रहे शौचालयों से अलग से पिंक शौचालय निर्माण की शुरूआत कर दी है। अन्य के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। - सुनील उनियाल गामा, मेयरI

स्मार्ट सिटी की ओर से बनवाए गए स्मार्ट शौचालयों में पिंक शौचालय का भी प्रावधान किया जाएगा। शहर में पांच स्थानों पर स्मार्ट सिटी के शौचालयों में यह व्यवस्था कराई जाएगी। जल्द व्यवस्था को अमल में लाकर मूर्तरूप दिया जाएगा। - सोनिका, सीईओ, स्मार्ट सिटी लि.

ये भी पढ़ें..Uttarakhand: टांडा रेंज में गुज्जरों के ठिकानों और मदरसों पर चला बुलडोजर, वन क्षेत्र में अवैध तरीके से थे बने

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण शहर में शौचालयों के निर्माण को लेकर गंभीर है। एमडीडीए की ओर से आईएसबीटी परिसर के अंदर दो नए पिंक शौचालय का निर्माण इसी सप्ताह शुरू करा दिया जाएगा। यह पिंक शौचालय मॉडल शौचालय भी होंगे। इसमें चेंजिंग रूम के अलावा साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। - बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, आईएसबीटीI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed